फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   attack on the team of electricity corporation who went to set up

चेकिंग करने गई बिजली निगम की टीम पर हमला

Sun, 25 Jul 2021 12:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jul 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
attack on the team of electricity corporation who went to set up
खरखौदा। गांव गढ़ी सिसाना में चेकिंग करने गई बिजली निगम की टीम पर शनिवार को दो ग्रामीणों ने हमला कर दिया। घटना की जानकारी टीम सदस्यों ने एसडीओ बिजली निगम सुनील कुमार को दी, जिस पर उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस को देकर ग्रामीणों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

शनिवार को एसडीओ सुनील कुमार ने जेई विनोद कुमार की अगुवाई में टीम का गठन कर चेकिंग के लिए भेजा था। टीम गढ़ी सिसाना गांव में लोड के साथ बिजली चोरी की जांच करने गई थी। टीम गढ़ी सिसाना में पहुंचकर जांच करने लगी तो एक ग्रामीण ने कार्रवाई का विरोध करते हुए बिजली कर्मियों के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। इसी बीच टीम जब दूसरे घर पर भी जांच कर रही थी तो उस घर का मालिक भी बिजली कर्मियों के साथ उलझ गया और उन्होंने मिलकर बिजली कर्मियों के साथ मारपीट करते हुए सरकारी काम में बाधा डाली। ऐसे में बिजली कर्मियों ने मामले की सूचना एसडीओ सुनील कुमार को दी। एसडीओ ने खरखौदा पुलिस को अवगत करवाते हुए गांव में पुलिस भिजवाई, लेकिन बिजली कर्मियों के साथ मारपीट करने वाले आरोपी तब तक फरार हो चुके थे। बिजली कर्मियों ने एक ग्रामीण की वीडियो बना रखी है। एसडीओ सुनील कुमार ने वीडियो फुटेज के साथ ही एक शिकायत दोनों ग्रामीणों के खिलाफ पुलिस को दी गई है। जिस पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

वर्जन
चेकिंग करने के लिए टीम को गढ़ी सिसाना भेजा गया था। लेकिन वहां पर टीम पर हमला कर दिया गया। जिसकी शिकायत पुलिस को देते हुए आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सुनील कुमार, एसडीओ, बिजली निगम, खरखौदा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed