फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Attack on the team of electricity corporation that went to catch theft, hindered the work

चोरी पकड़ने गई बिजली निगम की टीम पर हमला, काम में पहुंचाई बाधा

Sat, 10 Jul 2021 11:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jul 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Attack on the team of electricity corporation that went to catch theft, hindered the work
गांव हरसाना मालचा और बैंयापुर में बिजली की चोरी पकड़ने गई विद्युत निगम की टीम पर हमला कर दिया गया। टीम से गाली-गलौज करने के साथ ही सरकारी काम में बाधा पहुंचाई गई।
विज्ञापन

गांव हरसाना मालचा में एक ठेका कर्मी से मारपीट भी की गई। पुलिस ने औद्योगिक क्षेत्र सब डिविजन सोनीपत के एसडीओ के बयान पर मुकदमे दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। एसडीओ विक्की गहलावत ने सदर थाना पुलिस को बताया कि उनके नेतृत्व में जेई नीरज, सूरज, राजमल, लाइनमैन सोमबीर, अजीत, अनिल, शमशेर, ठेका कर्मी एएलएम मनीष व संदीप के साथ गांव हरसाना मालचा में चेकिंग के लिए गए थे। जब वे जयपाल के घर में चेकिंग के लिए गए तो वह अभद्रता से बातचीत करते हुए हाथापाई करने लगा। वह डंडे से हमला करने का प्रयास करने लगा। टीम सदस्य ने इसकी वीडियो रिकॉर्डिंग कर ली। जब टीम दूसरी जगह जांच कर ही थी तो जयपाल व उसके परिवार के सदस्यों ने एएलएम मनीष को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। पुलिस ने इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

वहीं एसडीओ ने एक अन्य मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि उनकी टीम जेई के नेतृत्व में गांव बैंयापुर में चेकिंग करने गई थी। इस दौरान गांव के बंटी ने टीम के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। उसने टीम को धक्के मारकर गांव से निकाल दिया। साथ ही पीटने की धमकी दी। आरोप है कि वह अपने मकान में तीन फेज की केबल लेकर गया हुआ था, जबकि उसका मीटर एक फेज का है। उसने घर में चेकिंग भी नहीं करने दी। उसने सरकारी काम में बाधा पहुंचाई। पुलिस ने एसडीओ के बयान पर बंटी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में 350 जगह बिजली चोरी पकड़ी, 1.40 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया
गर्मी में लगातार बिजली की हो रही रिकॉर्ड खपत के बाद बिजली निगम की टीमों ने दो दिन में विभिन्न जगहों पर छापा मारा। दिन-रात चली कार्रवाई के दौरान अधिकारियों ने 350 स्थानों पर बिजली चोरी पकड़ी। बिजली चोरी करने वालों पर निगम टीमों ने 1 करोड़ 40 लाख रुपये से अधिक का जुर्माना लगाया। निगम की इस कार्रवाई से बिजली चोरी करने वालों में हड़कंप मच गया। देर रात तक बिजली निगम की यह कार्रवाई चलती रही।
बिजली चोरी पकड़ने के लिए निगम के एसई, एक्सईएन, एसडीओ व जेई के नेतृत्व में 20 से ज्यादा टीमों का गठन किया गया था। बिजली निगम के कर्मचारियों ने ढाबों, फैक्टरियों, कोल्ड स्टोर, ईंट-भट्ठों, मोबाइल टावर, वाटर प्लांट पर छापा मारा। इनमें ज्यादातर जगह बिजली की चोरी करते मिले। कई जगहों पर तो तारों को कुंडी कनेक्शन करके खंभे से जोड़ा गया था। इस बार गर्मी ज्यादा होने के कारण बिजली की काफी खपत हो रही है। ज्यादा बिल से बचने के लिए इनमें बड़े स्तर पर बिजली की चोरी लंबे समय से हो रही है। इसलिए निगम के निशाने पर ऐसे कारखाने ज्यादा रहे।
बिजली चोरी की वजह से ही लाइनलॉस 8 फीसदी तक हो रहा है। ऐसे में बिजली निगम मुख्यालय में प्रदेश भर में छापा मारने के आदेश जारी किए गए थे। इसके बाद एसई मुकेश चौहान ने जिले में 20 से ज्यादा टीमों का गठन करके जिलेभर में 350 जगहों पर बिजली चोरी के मामले पकड़े।
भठगांव सब डिविजन में 16 लोगों पर 3.10 लाख का जुर्माना लगा
भठगांव सब डिविजन टीम ने एसडीओ शिवराज के नेतृत्व में अभियान चलाया। इस दौरान ग्रामीण क्षेत्र में 16 जगहों पर बिजली की चोरी पकड़ी। बिजली चोरी करने वालों पर 3.10 लाख रुपये का जुर्माना कर दिया गया।
छह उपभोक्ताओं पर 12 लाख 80 हजार रुपये का जुर्माना
गन्नौर। बिजली की चोरी को रोकने के लिए बिजली निगम के शहरी एसडीओ आदित्य कुंडू के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। इस दौरान टीम ने जेई रवींद्र पंवार के नेतृत्व में रात के समय 5 घरों में बिजली की चोरी पकड़ी। टीम ने मंजीत कॉलोनी, हरिनगर कॉलोनी, मदरसे के निकट छापा मारकर बिजली चोरी पकड़ी। सभी बिजली के तारों पर कुंडी डालकर चोरी कर रहे थे। विभाग ने सभी बिजली चोरों पर करीब 5.80 लाख रुपये जुर्माना लगाया। दूसरी टीम ने जीटी रोड के निकट वर्धमान राइस मिल में भी बिजली की चोरी पकड़ी है। मिल पर 10 किलोवाट के हिसाब से करीब 7 लाख रुपये का जुर्माना किया गया है। जुर्माना नहीं भरने पर थाने में केस दर्ज करवाया जाएगा। टीम में जेई हरिदास, दीपक कुमार, नरेश बैनीवाल, प्रदीप, नीरज, राकेश, जसविंद्र मौजूद रहे। संवाद

वर्जन
जिलेभर में दो दिन तक चली कार्रवाई के दौरान बिजली की चोरी करने वालों पर शिकंजा कसा गया। इस दौरान 1.40 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया है। साथ ही 48 घंटे के अंदर जुर्माना जमा नहीं कराने पर 59 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए लिखा है। बिजली निगम की ओर से चोरी पकड़ने का अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा।
- मुकेश चौहान, एसई बिजली निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed