{"_id":"66313249ad7f1ad2570eac6d","slug":"attack-on-sanitation-worker-sleeping-in-the-street-sonipat-news-c-197-1-snp1003-117609-2024-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: गली में सो रहे सफाई कर्मचारी पर किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: गली में सो रहे सफाई कर्मचारी पर किया हमला
Tue, 30 Apr 2024 11:32 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Tue, 30 Apr 2024 11:32 PM IST
विज्ञापन
गोहाना। गौतम नगर स्थित गली में सो रहे सफाई कर्मचारी पर चार युवकों ने हमला कर घायल कर दिया। घायल को नागरिक अस्पताल से बीपीएस राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज के अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। विजय ने पुलिस को बताया कि वह खानपुर कलां स्थित बीपीएस राजकीय महिला मेडिकल कालेज में सफाई कर्मचारी हैं। वह रात को घर के बाहर गली में सो रहे थे। रात को हथियारों के साथ चार युवक आए और उन पर डंडों से हमला कर दिया। उनके शोर मचाने पर युवक धमकी देकर भाग गए। शहर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन