फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Attack on Kabaddi player and his teammates

Sonipat News: कबड्डी खिलाड़ी और उनके साथियों पर हमला

Thu, 27 Feb 2025 05:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 27 Feb 2025 05:44 AM IST
विज्ञापन
Attack on Kabaddi player and his teammates
फोटो 39- सोनीपत के गन्नौर में हमले में घायल कबड्डी खिलाड़ी साहिल। संवाद
गन्नौर। गांव गुमड़ से वापस घर लौट रहे कबड्डी खिलाड़ी व उनके साथियों पर स्काॅर्पियो सवार युवकों ने राॅड व लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में खिलाड़ी व उनके साथी घायल हो गए। पुलिस ने घायल की शिकायत पर अजय, मोदी, मोहित निवासी गुमड़ सहित एक अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

गांधी नगर निवासी साहिल ने बताया कि वह गांव गुमड़ निवासी अजय के साथ कबड्डी खेलते हैं। 20 फरवरी को वह गांव गुमड़ के रिकी के साथ गाड़ी पर अनाज मंडी से गुमड़ गांव जा रहे थे। वह जब गुमड़ रोड पर पहुंचे तो गाड़ी ओवरटेक करने को लेकर उनकी अजय और मोदी निवासी गुमड़ के साथ कहासुनी हो गई थी। 23 फरवरी की शाम साहिल अपने दोस्त सागर, अरुण व आकाश के साथ बाइक पर गुमड़ से गन्नौर लौट रहे थे। वह अजीत के खेत के पास पहुंचे तो स्काॅर्पियो से आए अजय, मोदी, मोहित व एक अन्य व्यक्ति ने साहिल और उसके साथियों पर हमला कर दिया। वारदात के बाद हमलावर उन्हें जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। साहिल की गंभीर हालत देखकर खानपुर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed