फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   attack, knife, youth injured

कहासुनी की रंजिश में युवक पर चाकू से किया हमला, गंभीर

Fri, 11 Sep 2020 12:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
attack, knife, youth injured
गन्नौर। गांव खुबडू के स्टेडियम में खेलने गए युवक के साथ हुई कहासुनी की रंजिश में हमलावर ने अपने साथी संग मिलकर युवक पर चाकू से हमला कर दिया। जिससे युवक घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव खुबडू के रहने वाले कृष्ण ने पुलिस को बताया कि उसका बेटा अजय बुधवार देर शाम को गांव के स्टेडियम में खेलने गया था। वहां पर उसके गांव के दीपक के साथ मामूली कहासुनी हो गई। जिसके बाद उसका बेटा घर आ गया। बाद में जब वह अपने बेटे अजय व पत्नी जगवंती को साथ लेकर दीपक के घर पर उलाहना देने जा रहे थे तो उनके घर के पास पहुंचते ही दीपक व उसका साथी साहिल उर्फ सन्नी मिल गए। उन्होंने उन्हें देखते ही गाली-गलौच करना शुरू कर दिया। जब उन्होंने विरोध किया तो अचानक साहिल ने उसके बेटे को पकड़ लिया और दीपक ने हाथ में लिए चाकू से उसके बेटे के पेट में वार कर दिया। जिससे खून बहने लगा। उन्होंने शोर मचाया तो वह उसके बेटे को वहीं छोड़कर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। उन्होंने अपने बेटे को खानपुर मेडिकल कालेज अस्पताल में पहुंचाया, जहां उसे गंभीर हालत के चलते पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। जहां उसका उपचार चल रहा है। पुलिस ने कृष्ण के बयान पर वीरवार सुबह दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed