फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   attack, ex panch, road open, farmers, meeting held

जांटी रोड खोलने की मांग कर रहे सेरसा के पूर्व पंच पर हमला, विरोध में 10 गांवों की महापंचायत आज

Mon, 14 Jun 2021 12:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jun 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
attack, ex panch, road open, farmers, meeting held
कुंडली। कुंडली बॉर्डर पर तीन कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे धरने के दौरान जांटी रोड को दोबारा बंद करने पर एतराज जताने के चलते गांव सेरसा के पूर्व पंच पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। पूर्व पंच पर हुए हमले के विरोध में रविवार को सेरसा के ग्रामीणों ने गांव की चौपाल में पंचायत की। जिसमें सोमवार को इस मामले को लेकर आसपास के 10 गांवों की महापंचायत करने का निर्णय लिया है। जिसमें आंदोलनकारियों से रास्ता खोलने व ग्रामीणों पर हमला न करने की मांग की जाएगी।
विज्ञापन

गांव सेरसा में रविवार को हुई पंचायत में अध्यक्षता करते हुए सरपंच नीलम देवी के पति मोनू प्रधान ने कहा कि उन्हें किसानों के आंदोलन से शिकायत नहीं है, लेकिन ग्रामीणों पर हमला बर्दाश्त नहीं होगा। साथ ही रास्ता बंद किया जाना भी गलत है। इसका विरोध जताया जाएगा। इसे लेकर सोमवार को 10 गांवों की महापंचायत बुलाई गई है। पंचायत में पूर्व पंच रामनिवास ने बताया कि वह शाम को कुंडली से अपने गांव सेरसा आ रहे थे। जांटी मोड़ पर कुछ लोगों ने रास्ता बंद कर रखा था। उसने रास्ता खोलने की मांग की तो उस पर हमला कर दिया। किसानों ने उस पर लाठी व डंडे से हमला किया। उन्होंने प्रॉपर्टी डीलर के कार्यालय में घुसकर जान बचाई। रामनिवास का आरोप है कि उसकी कार का शीशा भी तोड़ दिया गया। उन्होंने मामले की शिकायत कुंडली थाना पुलिस को दी है। जब रामनिवास पर हमले की सूचना गांव में पहुंची तो ग्रामीणों ने रोष जताया। जिसे लेकर गांव की चौपाल में पंचायत बुलाई। जिसमें मोनू प्रधान सेरसा, राजेश पंडित, रोहताश, प्रदीप, जयभगवान, कुलवंत, राजेश, बबलू, राजेश, आशु खत्री, राजेश मलिक, दिनेश, राजेंद्र, रामनिवास ने इस हमले की निंदा की।
विज्ञापन

जांटी रोड मुख्य रास्ता, इसे बंद करने से बढ़ेगी ग्रामीणों की परेशानी
पंचायत में कहा गया है कि जांटी रोड से सेरसा समेत 10 गांवों के लोग आवागमन करते हैं। इसे बंद करने से क्षेत्र के लोगों की परेशानी बढ़ेगी। गांव के लोग परेशान हो रहे हैं। मरीजों को अस्पताल ले जाने में दिक्कत आ रही है। इस रास्ते को खुला छोड़ा जाए। किसान हाईवे पर अपना प्रदर्शन करते रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

आसपास के ग्रामीण भी हुए एकजुट
मोनू प्रधान ने बताया कि उनके गांव की पंचायत में कमेटी का गठन किया गया था। कमेटी आसपास के 10 गांवों में गई थी। सभी गांव वालों ने उन्हें समर्थन देते हुए सोमवार को महापंचायत बुलाई है। जिसमें आसपास के गांवों के सरपंच व ग्रामीण भी आएंगे। सभी ने ग्रामीणों पर किए जा रहे हमलों का गलत बताया है।
वर्जन
गांव सेरसा के ग्रामीण की तरफ से मारपीट की शिकायत मिली है। जिस पर मामले की जांच कराई जा रही है। मामले में जांच के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।
- रवि कुमार, थाना प्रभारी, कुंडली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed