फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   ATM security guard dies in road accident

Sonipat News: सड़क हादसे में एटीएम के सुरक्षा गार्ड की मौत

Wed, 07 Feb 2024 01:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 07 Feb 2024 01:46 AM IST
विज्ञापन
ATM security guard dies in road accident
राई। नेशनल हाईवे-44 पर स्थित बहालगढ़ फ्लाईओवर पर वाहन की टक्कर से बाइक सवार एटीएम के सुरक्षा गार्ड की मौत हो गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


गांव शहजादपुर निवासी मनोज ने बहालगढ़ थाना पुलिस को बताया कि उनके बड़े भाई जगबीर सिंह रक्षक सिक्योरिटी कंपनी में काम करते थे। रक्षक सिक्योरिटी एसबीआई के एटीएम की सुरक्षा करती है। वह बाइक पर सवार होकर ड्यूटी से घर के लिए निकले थे। जब बहालगढ़ फ्लाईओवर के ऊपर पहुंचे तो किसी वाहन चालक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने उनको अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस टीम सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed