फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Athletic Meet: Gaurav made the longest jump among boys and Pramila among girls

एथलेटिक मीट : लड़कों में गौरव व लड़कियों में प्रमिला ने लगाई सबसे लंबी छलांग

Thu, 06 Mar 2025 02:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 06 Mar 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
Athletic Meet: Gaurav made the longest jump among boys and Pramila among girls
फोटो 19- सोनीपत के हिंदू महाविद्यालय में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता की दौड़ स्पर्धा में जीत के ल - फोटो : संवाद
सोनीपत। हिंदू महाविद्यालय में एक दिवसीय 68वीं खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता की लंबी कूद स्पर्धा में लड़कों के वर्ग में गौरव व लड़कियों में प्रमिला ने सबसे लंबी छलांग लगाते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। विभिन्न स्पर्धाओं में जीत दर्ज करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

मुख्यातिथि कॉलेज प्राचार्य अर्चना गुप्ता ने दीप प्रज्वलित कर प्रतियोगिता का शुभारंभ करवाया। डॉ. विशाल दहिया ने खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलने की शपथ दिलाई। प्रतियोगिता में लड़के व लड़कियों ने 100 मीटर, 400 मीटर व 1500 मीटर दौड़, शॉटपुट, जैवलिन थ्रो, लंबी कूद में शानदार खेल दिखाया। प्राचार्य अर्चना गुप्ता, उप प्राचार्य अरुण गौड़ व स्पोर्ट्स बोर्ड के सदस्यों ने विजेताओं को पदक पहनकर पुरस्कृत किया। लेफ्टिनेंट डॉ. विशाल दहिया को सफल आयोजन के लिए बधाई दी। कार्यक्रम का संचालन शालू व डॉ. विशाल शर्मा ने किया।
विज्ञापन

यह रहे परिणाम
लंबी कूद : लड़कों के वर्ग में गौरव ने प्रथम, रूपेंद्र ने द्वितीय, रविंद्र ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लड़कियों में प्रमिला ने पहला, शिवानी ने दूसरा व लक्षिता ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शॉट पुट : लड़कों के वर्ग में गगन ने पहला, सौरभ ने दूसरा, वरुण ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। लड़कियों में तनु ने प्रथम, निकिता ने द्वितीय व पायल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
100 मीटर दौड़ : लड़कों में गौरव प्रथम, मनीष दहिया द्वितीय, हितेश गुलिया तृतीय रहे। लड़कियों के वर्ग में प्रमिला ने पहला, निकिता ने दूसरा व शिवानी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
400 मीटर दौड़ : विनय पहले, हितेश दूसरे, तुषार तीसरे स्थान पर रहे। लड़कियों के वर्ग में प्रमिला ने प्रथम, शिवानी ने द्वितीय, निकिता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

1500 मीटर दौड़ : विनय पहले, रूपेंद्र दूसरे, मनीष दहिया तीसरे स्थान पर रहे।
डिस्कस थ्रो : लड़कों के वर्ग में अभिषेक ने प्रथम, सौरव ने द्वितीय व गगन ने तृतीय स्थान हासिल किया। लड़कियों के वर्ग में शिवानी पहले, पायल दूसरे व निकिता तीसरा स्थान पर रही।

फोटो 19- सोनीपत के हिंदू महाविद्यालय में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता की दौड़ स्पर्धा में जीत के ल

फोटो 19- सोनीपत के हिंदू महाविद्यालय में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता की दौड़ स्पर्धा में जीत के ल- फोटो : संवाद

फोटो 19- सोनीपत के हिंदू महाविद्यालय में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता की दौड़ स्पर्धा में जीत के ल

फोटो 19- सोनीपत के हिंदू महाविद्यालय में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता की दौड़ स्पर्धा में जीत के ल- फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed