{"_id":"67db17a9ea5039055b0b63b6","slug":"assurance-received-to-consider-pending-demands-of-employees-sonipat-news-c-197-1-snp1008-133903-2025-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: कर्मचारियों की लंबित मांगों पर विचार का मिला आश्वासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: कर्मचारियों की लंबित मांगों पर विचार का मिला आश्वासन
Thu, 20 Mar 2025 12:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 20 Mar 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन से संबंधित हरियाणा संयुक्त कर्मचारी मंच की शाखा जनस्वास्थ्य यूनियन ने कर्मचारियों की लंबित मांगों के जल्द समाधान की मांग की। यूनियन के शिष्टमंडल ने शाखा प्रधान विनोद शर्मा की अध्यक्षता में जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के कार्यकारी अभियंता गौतम कुमार के साथ उनके कार्यालय में बैठक की।
शाखा के प्रधान विनोद शर्मा ने बताया कि कर्मचारियों की 2020-2023 तक की लंबित पड़ी एलटीसी का भुगतान जल्द करवाया जाए। फील्ड कर्मचारियों के जीपीएफ मेडिकल व शिक्षा भत्ते के बिलों का भुगतान जल्द किया जाए। इसके अलावा बैठक में कर्मचारियों के जर्जर क्वार्टर व जलघरों की मरम्मत की मांग पर भी की गई। कार्यकारी अभियंता ने कर्मचारियों की सभी मांगों पर विचार करने का आश्वासन दिया। बैठक में शाखा के चेयरमैन धूप सिंह लाकड़ा, वरिष्ठ उप प्रधान दलीप सिंह, उप प्रधान सतबीर शर्मा, कार्यालय कर्मी जोगिंद्र शर्मा व सहायक कुलदीप सिंह मौजूद रहे।