फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Assembly elections: Legal action will be taken if government employee becomes election agent

विधानसभा चुनाव : सरकारी कर्मचारी चुनाव एजेंट बना तो होगी कानूनी कार्रवाई

Fri, 30 Aug 2024 12:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 30 Aug 2024 12:22 AM IST
विज्ञापन
Assembly elections: Legal action will be taken if government employee becomes election agent
सोनीपत। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि आदर्श आचार संहिता के दौरान कोई भी सरकारी कर्मचारी किसी भी पार्टी या उम्मीदवार का चुनाव एजेंट नहीं बन सकता। यदि कोई कर्मचारी ऐसा करते पाया गया तो उनके खिलाफ चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन के तहत कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उनके विरुद्ध कारावास व जुर्माना दोनों का प्रावधान है।
विज्ञापन

उपायुक्त ने बताया कि आदर्श चुनाव आचार संहिता का पालन करना आम जनता के साथ सरकारी सेवाओं में कार्यरत कर्मचारियों का भी कर्तव्य है। कर्मचारियों को आचार संहिता का पालन सुनिश्चित करने के बारे में हिदायतें दी गई है कि कोई भी सरकारी कर्मचारी किसी राजनीतिक दल या राजनीति में भाग लेने वाले किसी संगठन का न तो सदस्य हो सकता है और न ही इनसे संबंध रख सकता है। कर्मचारी अपने वाहन या रिहायशी मकान पर भी मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए किसी प्रकार का चुनाव चिह्न नहीं लगा सकता है और न ही कोई सरकारी कर्मचारी चुनाव प्रचार में भाग ले सकता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed