{"_id":"6af4d328e5f8073f7008e04e","slug":"sisters-applied-a-tilak-and-prayed-for-their-brothers-sonipat-news-c-197-1-snp1003-163775-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"भैया दूज : तिलक के साथ बहनों ने मांगी भाइयों की सलामती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भैया दूज : तिलक के साथ बहनों ने मांगी भाइयों की सलामती
विज्ञापन
- पांच दिवसीय दीपोत्सव का हुआ समापन, घरों में निभाई गई तिलक की परंपरा
- मिठाई, गोले और उपहारों की दुकानों पर रही भीड़, कई सड़कों पर लगा जाम
- दूर रहने वाले भाई-बहनों ने वीडियो कॉल से साझा की पर्व की खुशियां
फोटाे 23 से 28:
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। दीपावली के बाद त्योहारों की रौनक बुधवार को भैया दूज के साथ संपन्न हो गई। जिलेभर में भाई-बहन के स्नेह और विश्वास का यह पर्व पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया। सुबह से ही घरों में तैयारियां शुरू हो गई थीं। बहनों ने भाइयों के लिए पूजा की थाली सजाई और शुभ मुहूर्त में रोली व चावल से तिलक कर आरती उतारी। भाइयों के सुखी और दीर्घायु जीवन की कामना के साथ उन्हें मिठाई खिलाई गई। भाइयों ने भी बहनों को उपहार देकर उनके प्रति स्नेह जताया।
इस बार पर्व पर बाजारों में भी खूब रौनक रही। गोला, मिठाई, ड्राईफ्रूट और उपहारों की दुकानों पर सुबह से ही खरीदारों की आवाजाही शुरू हो गई। बहनों ने भाइयों की पसंद के अनुसार खरीदारी की तो भाइयों ने भी बहनों के लिए उपहार चुने। पर्व के चलते दुकानदारों ने पहले से ही विशेष तैयारियां की हुई थीं। बाजारों में बढ़ी भीड़ से कारोबारियों के चेहरे खिले नजर आए।
दूरी भी कम नहीं कर पाई रिश्तों की मिठास
कई परिवारों में बहनें भाइयों के घर पहुंचीं तो कहीं भाई तिलक करवाने बहनों के घर गए। बहनों ने भाइयों की मंगलकामना के लिए व्रत रखा। वहीं, कामकाज और दूरी के कारण कुछ भाई-बहन एक-दूसरे से मिल नहीं सके। उन्होंने वीडियो कॉल के जरिए तिलक की रस्म साझा की और शुभकामनाएं देकर पर्व की खुशियां बांटी। घरों में बच्चों ने भी बड़ों के साथ भैया दूज मनाकर पारंपरिक रीति-रिवाजों को जाना। पंडित अमित शौनक ने बताया कि धार्मिक मान्यता है कि इस दिन बहन के घर जाकर तिलक करवाने और भोजन ग्रहण करने वाले भाई को अकाल मृत्यु का भय नहीं रहता।
विज्ञापन
भीड़ बढ़ने से बाजारों में यातायात प्रभावित
भैया दूज पर खरीदारी के लिए उमड़ी भीड़ के कारण शहर के प्रमुख बाजारों और आसपास के मार्गों पर जाम की स्थिति बनी रही। कई स्थानों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। यातायात व्यवस्था संभालने के लिए पुलिसकर्मियों को मशक्कत करनी पड़ी। त्योहार के चलते बाजारों में देर तक चहल-पहल बनी रही।