{"_id":"6657b3838956a6fe6701ae37","slug":"asian-wrestling-championship-under-17-trials-to-be-held-on-june-7-sonipat-news-c-197-1-snp1001-118909-2024-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"एशियन कुश्ती चैंपियनशिप : अंडर-17 के ट्रायल 7 जून को होंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एशियन कुश्ती चैंपियनशिप : अंडर-17 के ट्रायल 7 जून को होंगे
Thu, 30 May 2024 04:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 30 May 2024 04:30 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। भारतीय कुश्ती संघ अंडर-17 एशियन कुश्ती चैंपियनशिप के लिए पहलवानों का चयन ट्रायल के आधार पर करेगा। लोकसभा चुनाव के चलते अंडर-17 नेशनल चैंपियनशिप नहीं कराई जा सकी है।
भारतीय कुश्ती संघ की तरफ से 7 जून को नई दिल्ली के केडी जाधव इंडोर स्टेडियम में ट्रायल कराए जाएंगे। इसमें 22 से 30 जून तक जॉर्डन के अम्मान शहर में होने वाली एशियन चैंपियनशिप के लिए फ्री स्टाइल, ग्रीको रोमन व महिला कुश्ती दल के 10-10 पहलवानों का चयन किया जाएगा।
भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने इसे लेकर पत्र जारी कर दिया है। इसमें पहलवानों का सुबह सात बजे वजन होगा। इसमें पहले पांच भारवर्ग में एक किलो और अंतिम पांच भारवर्ग में दो किलो की छूट दी जाएगी। वजन और ड्राॅ की वीडियो रिकॉर्डिंग कराई जाएगी।
विज्ञापन
इन किलोग्राम भारवर्ग में होगा ट्रायल
फ्री स्टाइल वर्ग : 41, 45, 48, 51, 55, 60, 65, 71, 80, 92 व 110
ग्रीको रोमन वर्ग : 41, 45, 48, 51, 55, 60, 65, 71, 80, 92 व 110
महिला वर्ग : 36, 40, 43, 46, 49, 53, 57, 61, 65, 69 व 73