फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Asian Games Hockey: Abhishek and Sumit of Sonipat also scored three goals

एशियन गेम्स: हरियाणा के अभिषेक व सुमित ने भी दागे तीन गोल, हॉकी में भारत ने बांग्लादेश को एकतरफा 12-0 से हराया

Mon, 02 Oct 2023 09:21 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 02 Oct 2023 09:21 PM IST
सार

भारतीय टीम में सोनीपत के दो खिलाड़ी अभिषेक और सुमित देश का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। अभिषेक दो गोल करने के साथ ही तीन गोल में साथी खिलाड़ियों के मददगार बने।  भारत ने एशियन गेम्स में लगातार पांचवीं जीत हासिल की। बांग्लादेश को एकतरफा 12-0 से हराया है।

विज्ञापन
Asian Games Hockey: Abhishek and Sumit of Sonipat also scored three goals
भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चीन के हांगझोऊ में चल रहे एशियन गेम्स में सोमवार को भारतीय हॉकी टीम ने लगातार पांचवें मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए बांग्लादेश को भी एकतरफा 12-0 से हराकर अपनी जीत का सफर जारी रखा है। बांग्लादेश के खिलाफ सोनीपत के अभिषेक नैन ने दो और सुमित ने एक गोल किया है। मुकाबले में अभिषेक ने तीन अन्य गोल करने में भी साथी खिलाड़ियों की मदद की।

विज्ञापन


देश का प्रतिनिधित्व कर रहे मूलरूप से गांव भादी फिलहाल मयूर विहार निवासी अभिषेक नैन ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 41वें मिनट में देश के लिए आठवां गोल किया। वहीं 56वें मिनट में कुराड़ गांव के सुमित ने गोल कर टीम को 11-0 की बढ़त दिला दी। उसके बाद 12वें मिनट में अभिषेक ने और एक गोल किया।
विज्ञापन


उनके गोल के खिलाफ बांग्लादेशी खिलाड़ियों ने रिव्यू भी लिया, लेकिन फैसला भारत के पक्ष में आया। इससे पहले मनदीप सिंह ने अभिषेक के पास गेंद को गोल पोस्ट में डाल भारत के लिए तीसरा गोल किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


23वें मिनट में अभिषेक के पास ललित उपाध्याय ने गेंद को गोलपोस्ट में डाल दिया था। वहीं 47वें मिनट में अभिषेक ने गोल करने का प्रयास किया, लेकिन वह सफल नहीं हो पाए। उनके पास खड़े निलकांता शर्मा ने रिबाउंड पर गोल कर दिया।


अभिषेक के भाई आशीष ने बताया कि भारतीय दल लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहा है। जिसमें उनके भाई का योगदान उत्कृष्ट रहा है। भारतीय टीम इससे पहले उज्बेकिस्तान को 16-0, सिंगापुर को 16-1, जापान को 4-2 व पाकिस्तान को 10-2 से हरा चुकी है। सुमित के भाई अमित ने बताया कि भारत की टीम लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है और स्वर्ण पदक की दावेदार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed