फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   ASI death after six hour put on facebook susicide note, dssonipat

एएसआई की मौत के छह घंटे बाद फेसबुक पर लिखा गया सुसाइड नोट

Fri, 05 May 2017 12:12 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला सोनीपत
ब्यूरो अमर उजाला सोनीपत Updated Fri, 05 May 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
ASI death after six hour put on facebook susicide note, dssonipat
एएसआई की फेसबुक पेज पर लिखा गया सुसाइड नोट। - फोटो : amarujala beuro
मुरथल थाना में एएसआई की मौत के मामले में नई बात सामने आई है। जहां थाने में तैनात पुलिस कर्मियों ने तीन बजे गोली चलने की आवाज सुनाई देने की बात कही थी, वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट में एएसआई की मौत बुधवार तड़के तीन से पांच बजे के बीच होने की बात समाने आई है। रिपोर्ट में मौत का कारण गोली लगना बताया गया है। अब सबसे बड़ा सवाल यह खड़ा हो गया है कि एएसआई की मौत 3-5 बजे के बीच हुई है तो फेसबुक पर सुसाइड नोट का समय बुधवार सुबह 9 बजकर 8 मिनट कैसे दिख रहा है। ऐसे में सवाल यह है कि आखिर वीरेंद्र की मौत के बाद फेसबुक पर अपडेट कैसे हो गया। इसको पुलिस अधीक्षक ने गहराई से जांच करवाने की बात कही है।
विज्ञापन

रोहतक के लाढ़ौत रोड पर सुखपुरा चौक निवासी वीरेंद्र हरियाणा पुलिस में एएसआई के पद पर नियुक्त था। वीरेंद्र फिलहाल लाइन हाजिर चल रहा था। वह मंगलवार रात को मुरथल थाना में अपने कमरे में आया। सुबह जब वह काफी देर तक बाहर नहीं आया तो मुंशी देखने के लिए करीब 10 बजे उसके कमरे में गया। वहां पर उसने वीरेंद्र को फंदे पर लटका देखा और उसके सीने में गोली का निशान भी देखकर मामले से उच्च अधिकारियों को अवगत कराया था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी थी। पुलिस ने बताया था कि आत्महत्या तड़के करीब तीन बजे की गई है। वहीं, पुलिस ने उनकी फेसबुक पर अपडेट किए स्टेटस को आधार मानकर मुंशी के बयान पर आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व नप पार्षद विमल किशोर व उनके साथी राहुल के खिलाफ आत्महत्या के लिए विवश करने का मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन

फेसबुक स्टेटस अपडेट ने उलझाया पेंच
थाना प्रभारी ने मीडिया को बताया था कि एएसआई वीरेंद्र ने रात करीब तीन बजे आत्महत्या की है। उस समय गोली चलने की आवाज आई थी, जिसे थाने के कर्मियों ने किसी गाड़ी के टायर फटने की आवाज समझकर नजरंदाज कर दिया था। सुबह 10 बजे उन्हें पता चला कि वीरेंद्र ने आत्महत्या कर ली है। जांच अधिकारी कुलदीप ने बताया कि चिकित्सकों ने मौत का समय पांच से पहले बताया है, जिसके चलते स्टेटस अपडेट पर सवाल उठ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

10 बजकर 3 मिनट पर आया पहला कमेंट
वीरेंद्र के फेसबुक पर पोस्ट अपलोड होने के बाद पहला कमेंट सुबह 10 बजकर 3 मिनट पर आया है। इसमें उनके फेसबुक फ्रेंड ने कमेंट किया है कि सर, आईएम विद यू। इसके बाद चार अन्य कमेंट आए हैं।
गिरफ्तारी के लिए पांच टीम गठित
डीएसपी मुकेश जाखड़ ने बताया कि एएसआई वीरेंद्र को आत्महत्या के लिए विवश करने के मामले में पांच टीमों का गठन किया गया। इसमें तीन टीम जहां मुरथल थाना से बनाई गई हैं। वहीं एक-एक टीम एसआईटी और सीआईए की बनाई गई है। उन्होंने कहा कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। इसके लिए पुलिस टीम संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

जांच के पास ही कुछ कहा जा सकेगा : एसपी
एसपी अश्विन शैणवी ने इसे लेकर माना कि वाकई अगर ऐसा है तो यह जांच का विषय है। वह इसकी जांच करवाएंगे। जांच के बाद जो सामने आएगा उसके बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed