{"_id":"682648c18e6d7c38b40721eb","slug":"asha-workers-will-take-to-the-streets-on-20th-sonipat-news-c-197-1-snp1008-136681-2025-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: आशा कार्यकर्ता 20 को सड़क पर उतरेंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: आशा कार्यकर्ता 20 को सड़क पर उतरेंगी
Fri, 16 May 2025 01:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Fri, 16 May 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
फोटो 17- सोनीपत के गन्नौर के लहरी सिंह पार्क में बैठक के दौरान आशा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते
गन्नौर। लहरी सिंह पार्क में आशा कार्यकर्ताओं की बैठक में सीटू के नेता आनंद शर्मा ने आशा कार्यकर्ताओं को पक्के कर्मचारी का दर्जा देने की मांग की।
उन्होंने कहा कि जब तक यह मांग पूरी नहीं होती, न्यूनतम वेतन 26 हजार रुपये प्रतिमाह घोषित किया जाए। यदि ऐसा नहीं हुआ तो 20 मई को राष्ट्रीय हड़ताल में आशा कार्यकर्ता काम छोड़कर सड़कों पर उतरेंगी।
आनंद शर्मा ने कहा कि बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाली सरकार आशा कार्यकर्ताओं का मानदेय पिछले कई महीनों से नहीं दे रही है। जो केंद्र व प्रदेश सरकार के महिला विरोधी चेहरे को उजागर करता है। उन्होंने आशा कार्यकर्ताओं के लिए ईएसआई, पीएफ, सभी श्रम सुरक्षा कानूनों को लागू करने, ऑनलाइन कार्य प्रणाली को बंद करने की मांग की।
बैठक की अध्यक्षता प्रधान मीना व संचालन कविता शर्मा ने किया। बैठक में सुमन, सुरेश, मीना, सुदेश ने 20 मई को सभी आशा कार्यकर्ताओं को प्रदर्शन कर हड़ताल में शामिल होने का आह्वान किया।