{"_id":"66423e2947d35d2e0c029e2a","slug":"asha-workers-boycotted-the-campaign-started-to-identify-leprosy-patients-sonipat-news-c-197-1-snp1003-118214-2024-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: कुष्ठ रोगियों की पहचान के लिए शुरू किए अभियान का आशा कार्यकर्ताओं ने किया बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: कुष्ठ रोगियों की पहचान के लिए शुरू किए अभियान का आशा कार्यकर्ताओं ने किया बहिष्कार
Mon, 13 May 2024 09:52 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 13 May 2024 09:52 PM IST
विज्ञापन
सोनीपत। नागरिक अस्पताल में सीआईटीयू से संबंधित विभिन्न यूनियनों की बैठक हुई। इस दौरान सबसे पहले कामरेड हवा सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की। सभा में मुख्य रूप से विधायक सुरेंद्र पंवार, सीआईटीयू के के राज्य उप प्रधान सुरेंद्र मलिक किसान सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष इंद्रजीत, श्रद्धानंद सोलंकी उपस्थित रहे। इस दौरान आशा कार्यकर्ताओं ने मांगों को लेकर विधायक व सिविल सर्जन को भी अपना मांगपत्र सौंपा। इस पर सिविल सर्जन ने जल्द उनकी मांगों का समाधान कराने का आश्वासन दिया। वहीं आशा कार्यकर्ताओं ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग ने कुष्ठ रोगियों की पहचान करने के लिए अभियान शुरू कर दिया है। उन्होंने इस अभियान का बहिष्कार करने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि पिछले साल भी आशा कार्यकर्ताओं ने कुष्ठ रोगियों की पहचान करने का सर्वे किया था जिसका कोई पैसा विभाग की ओर से उन्हें दिन दिया गया है। जिससे आशा कार्यकर्ताओं में रोष है। उन्होंने कहा कि जब तक स्वास्थ्य विभाग उनके मानदेय का हिसाब किताब नहीं करता, तब तक वह कुष्ठ रोग के सर्वे नहीं किए जाएंगे।
विज्ञापन