{"_id":"69e53679059915a1350ffb7d","slug":"asees-kaur-enthralled-the-audience-with-her-melodious-songs-sonipat-news-c-197-1-snp1015-152693-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: असीस कौर के गीतों पर झूमे दर्शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: असीस कौर के गीतों पर झूमे दर्शक
Mon, 20 Apr 2026 01:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 20 Apr 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
निफ्टेम के वार्षिक सांस्कृतिक उत्सव में प्रस्तुति देती बॉलीवुड गायिका असीस कौर। स्रोत : संस्था
सोनीपत। राष्ट्रीय खाद्य प्रौद्योगिकी उद्यमिता एवं प्रबंधन संस्थान (निफ्टेम) कुंडली के वार्षिक सांस्कृतिक उत्सव एदेशिया-2026 का आयोजन किया गया। दो बार फिल्मफेयर अवॉर्ड जीत चुकीं बॉलीवुड की गायिका असीस कौर ने “बेखयाली में”, “रातां लंबियां” और “जुगनी जुगनी” जैसे गीतों की शानदार प्रस्तुति देकर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।
उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय के विशेष सचिव एवं वित्तीय सलाहकार असित गोपाल ने कहा कि उत्कृष्ट अकादमिक ज्ञान के साथ छात्रों में उच्च भावनात्मक बुद्धिमत्ता का होना आवश्यक है ताकि वे भविष्य में सक्षम प्रबंधक और प्रभावी नेता बन सकें।
इस अवसर पर निफ्टेम के निदेशक डॉ. एचएस ओबरॉय ने कहा कि छात्र-प्रेरित मंच नेतृत्व, टीमवर्क और व्यावहारिक सीख को बढ़ावा देते हैं। इस दो दिवसीय उत्सव में एनसीआर के 20 से अधिक संस्थानों के 500 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
उत्सव के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं, रैंप वॉक और मिजाज बैंड के “कुन फा या कुन” और “दमादम मस्त कलंदर” जैसे प्रसिद्ध सूफी गीतों के ऊर्जावान प्रदर्शन ने माहौल को और अधिक जीवंत बना दिया। उत्सव में विशिष्ट अतिथि के रूप में उत्तराखंड के पूर्व डीजीपी एवं स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी ऑफ हरियाणा के कुलपति अशोक कुमार भी उपस्थित रहे।