{"_id":"6657b34f77fd7ce0de0e54f7","slug":"as-soon-as-tin-was-laid-on-the-shed-meat-eaters-took-over-it-to-protect-themselves-from-the-heat-sonipat-news-c-197-1-snp1007-118885-2024-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: शेड पर टिन बिछते ही गर्मी से बचाव के लिए मासाखोरों ने किया कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: शेड पर टिन बिछते ही गर्मी से बचाव के लिए मासाखोरों ने किया कब्जा
Thu, 30 May 2024 04:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 30 May 2024 04:29 AM IST
विज्ञापन
गोहाना। सोनीपत रोड स्थित नई सब्जी मंडी में मासाखोरों ने गर्मी से बचाव के लिए शेड के नीचे कब्जा करना शुरू कर दिया है। इससे शेड का काम प्रभावित हो रहा है। मासाखोर तिरपालों के नीचे से उठकर शेड के नीचे पहुंच गए हैं। सूचना पर मार्केट कमेटी सचिव जितेंद्र कुमार ने शेड को खाली करने के निर्देश जारी किए है। ताकि शेड का काम जल्द से पूरा किया जा सके।
नई सब्जी मंडी में 4.28 करोड़ रुपये की लागत से शेड बनाने का काम किया जा रहा है। शेड तैयार करने के लिए 15 महीने का लक्ष्य रखा गया था, लेकिन समय पर बजट नहीं आने पर काम में देरी हो गई। अधिकारियों के अनुसार 31 मई तक शेड का काम पूरा कर लिया जाएगा। वहीं प्रचंड गर्मी के बीच मासाखोर दिए गए समय से पहले ही शेड के नीचे पहुंच गए हैं। इससे शेड का काम प्रभावित हो रहा है।
वर्जन
नई सब्जी मंडी में शेड का कार्य को पूरा करने के लिए मासाखोरों को शेड के नीचे से उठाया जाएगा। शेड में महज लाइट लगाने का काम बाकी है। यह काम 31 मई तक पूरा कर लिया जाएगा।- जितेंद्र कुमार, सचिव, मार्केट कमेटी, गोहाना।