फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   As soon as the mercury rose, the electricity corporation's system failed, water supply was also disrupted.

Sonipat News: पारा चढ़ते ही जवाब दे गया बिजली निगम का तंत्र, पानी सप्लाई भी बाधित

Thu, 22 May 2025 01:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 22 May 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
As soon as the mercury rose, the electricity corporation's system failed, water supply was also disrupted.
फोटो 18: सोनीपत के खरखौदा शहर में बिजली लाइन पर केबल बदलते कर्मी। संवाद
खरखौदा। पारा चढ़ते ही बिजली निगम का तंत्र जवाब दे गया। मंगलवार दोपहर 12 बजे से बुधवार शाम पांच बजे तक लोगों ने 28 बार बिजली के अघोषित कट का सामना किया। कहीं आधा घंटा, तो कहीं दो घंटे बिजली गायब रही। कभी कम, कभी ज्यादा वोल्टेज आने से लोगों को राहत नहीं मिली।
विज्ञापन

लोगों को रात जागकर निकालने के लिए मजबूर होना पड़ा। बिजली की बिगड़ी व्यवस्था ने पानी सप्लाई को भी प्रभावित किया। रात में लोग बिजली कट तो शहर में पानी नहीं आने से परेशान रहे।
विज्ञापन

132 केवी बिजलीघर बुधवार सुबह छह बजे लोड न उठा पाने के कारण बंद कर दिया गया। सवाल उठता है कि जब गर्मियों में लोड बढ़ना तय है, तो क्या तैयारी केवल कागजों तक सीमित थी? शहर के चारों फीडर बारी-बारी से बंद किए गए। एक फीडर पर थोड़ी राहत दी गई तो दूसरे पर कट लगा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने जागकर काटी रात : मंगलवार रात बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक गर्मी में बेहाल रहे। बिजली आती-जाती रही। वोल्टेज कभी इतना कम कि बल्ब भी न जल सके। लोग पसीने से तरबतर होकर रात भर करवट बदलते रहे। कई इलाकों में इन्वर्टर भी जवाब दे गए।
शहर में पेयजल आपूर्ति गड़बडाई : बिजली से जुड़ी अव्यवस्था ने पेयजल आपूर्ति भी बिगड़ गई। मोटरों के नहीं चलने से टंकियों में पानी नहीं चढ़ा। बिजली निगम की लापरवाही का खामियाजा अब जनता दोहरी मार से भुगत रही है। शहर में बिजली भी नहीं, पानी भी नहीं।

उपभोक्ताओं का कहना है कि बिजली कट लगने पर जब वह ऑनलाइन शिकायत कर रहे हैं, तो उनके पास समाधान किए जाने का मैसेज आ रहा है। बिजली निगम ने जो नंबर शिकायत दर्ज कराने के लिए जारी किए हैं वह भी बंद कर दिए। उपभोक्ता सोनू, विपिन, नितिन ने कार्यालय में एसडीओ को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed