फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Aryaveer dominates in under-14 skating, gets first position

Sonipat News: स्केटिंग के अंडर-14 में छाए आर्यवीर, पहला स्थान पाया

Tue, 29 Aug 2023 01:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 29 Aug 2023 01:43 AM IST
विज्ञापन
Aryaveer dominates in under-14 skating, gets first position
साउथ पॉइंट पब्लिक स्कूल में आयोजित जिलास्तरीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता में कुश्ती स्पर्धा के द
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। जिलास्तरीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता के तीसरे दिन सोमवार को विभिन्न खेलों में खिलाड़ियों के बीच कड़े मुकाबले हुए। साउथ प्वाइंट पब्लिक स्कूल में आयोजित स्केटिंग स्पर्धा में श्रीजी स्कूल के अंडर-14 आयुवर्ग में आर्यवीर ने प्रथम व संचित ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों से करीब 140 स्केटर्स ने भाग लिया। विजेता रहे स्केटर्स को पुरस्कृत किया गया। दोनों स्केटर्स अब राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। स्कूल के शिक्षकों व प्रधानाचार्य ने विजेता स्केटर्स को बधाई दी।
साउथ प्वाइंट स्कूल में पहलवानों ने दिखाया दम
सोनीपत। साउथ प्वाइंट पब्लिक स्कूल में चल रही जिलास्तरीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान सोमवार को कुश्ती स्पर्धा में कड़े मुकाबले देखने को मिले। कुश्ती स्पर्धा के मुकाबलों का शुभारंभ बतौर मुख्यातिथि पहुंचे राई विधायक मोहनलाल बड़ौली व जिला शिक्षा अधिकारी नवीन गुलिया ने किया।
विज्ञापन

साउथ प्वाइंट ग्रुप के चेयरमैन दिलबाग सिंह खत्री ने अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान संस्थान वाइस चेयरमैन रोहित खत्री, स्कूल की मुख्य कार्यकारी अधिकारी भावना कालरा व कार्यकारी निदेशक डॉ. ममता सचदेवा ने खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन करने के लिए शुभकामना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रताप स्कूल के खिलाड़ियों ने भारोत्तोलन में जीते 22 पदक
खरखौदा। जिलास्तरीय स्कूली भारोत्तोलन प्रतियोगिता प्रताप स्कूल में आयोजित हुई। प्रताप स्कूल के खिलाड़ियों ने 22 पदक जीते। इसमें 16 स्वर्ण, 5 रजत व 1 कांस्य पदक शामिल है। पदक विजेताओं में अंडर 17 लड़कियों में तमन्ना, अंडर 19 में आयुषी ने स्वर्ण पदक, अंडर-17 लड़कों में देव, पारस, शौर्य, प्रथम, तनिश, आदित्य, कपिल ने स्वर्ण, यश, अक्ष व अभ्य ने रजत पदक व परवेज ने कांस्य पदक, अंडर-19 में अंशुल, मनीष, देव भारद्धाज, हिमांशु, वंश व दीपांशु ने स्वर्ण पदक, विशाल व सचिन ने रजत पदक प्राप्त किया।
स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय स्कूली भारोत्तोलन प्रतियोगिता के लिए हुआ है, जो यमुनानगर में 19 से 21 सितंबर के बीच होगी। पदक विजेताओं का विद्यालय प्रागंण में द्रोणाचार्य अवार्डी एवं खेल निदेशक ओमप्रकाश दहिया, प्राचार्य दया दहिया, अकादमिक निदेशक डॉ. सुबोध दहिया व प्रशिक्षक सुमित दहिया ने स्वागत किया।

कबड्डी स्पर्धा में गोहाना खंड की टीमें अव्वल
गोहाना। जिलास्तरीय स्कूली कबड्डी प्रतियोगिता में लड़कियों की स्पर्धा में गोहाना खंड की अंडर-14 व अंडर-19 की टीमों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्राचार्य सुनील त्यागी, हितेश डीपीई, राकेश डीपीई, अमित पीटीआई ने विजेता टीमाें को बधाई दी और प्रतियोगिता के लिए शुभकामना दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed