फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Arya Samaj honored Satyagrahis on Hindi Day

Sonipat News: आर्य समाज ने हिंदी दिवस पर सत्याग्रहियों को किया सम्मानित

Mon, 15 Sep 2025 12:59 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 15 Sep 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
Arya Samaj honored Satyagrahis on Hindi Day
फोटो 04- रोहतक के गांव बोहर ​स्थित आर्य समाज की ओर से आयोजित समारोह में सम्मान प्राप्त करते हिं
सोनीपत। रोहतक के गांव बोहर स्थित आर्य समाज की ओर से रविवार को हिंदी दिवस पर प्रदेशभर के करीब 300 लोगों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

आर्य भाषा (हिंदी) सम्मेलन एवं सम्मान समारोह में सोनीपत के गांव रोहट से हिंदी आंदोलन के सत्याग्रही एवं पूर्व सरपंच स्व. जयलाल के पौत्र कपिल देव, भैंसवाल से सत्याग्रही वेदप्रकाश मलिक को आर्य प्रतिनिधि सभा, हरियाणा के पूर्व प्रधान आचार्य विजयपाल ने सम्मान पत्र प्रदान किया।
बोहर के युवा आर्य समाजी कृष्णदेव शास्त्री ने बताया कि सम्मान पत्र उन लोगों या उनके वारिसों को दिए गए, जिन्होंने सन 1957 में आर्य समाज के हिंदी रक्षा आंदोलन में जेल काटी थी।
विज्ञापन

सम्मान पत्र लेकर लौटे सोनीपत के वेदप्रकाश मलिक व कपिल देव ने कहा कि कार्यक्रम को आयोजित करने के लिए आर्य समाज बोहर के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता प्रशंसा के पात्र हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आर्य समाज बोहर ने जीवित या दिवंगत हो चुके उन लोगों के परिवारों को सम्मानित किया, जिन्होंने संयुक्त पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री सरदार प्रताप सिंह कैंरो के विरुद्ध आंदोलन किया था। सन 1957 में यह आंदोलन हिंदी भाषा का सम्मान बचाने के लिए किया गया था, जिसमें हजारों लोगों ने जेल काटी थी। आखिर में कैंरो सरकार को झुकना पड़ा, जिससे संयुक्त पंजाब में हिंदी भाषा का सम्मान भी बना रह सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed