फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Arvind Kejriwal was not given insulin for 23 days, public will take revenge: Sanjay Singh

अरविंद केजरीवाल को 23 दिन तक नहीं दी गई इंसुलिन, जनता लेगी बदला : संजय सिंह

Wed, 01 May 2024 01:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 01 May 2024 01:04 AM IST
विज्ञापन
Arvind Kejriwal was not given insulin for 23 days, public will take revenge: Sanjay Singh
गन्नौर (सोनीपत)। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार तानाशाही कर रही है। विपक्षी नेताओं पर अत्याचार किए जा रहे हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जेल में 23 दिनों तक इंसुलिन नहीं दी गई। दिल्ली व हरियाणा की जनता इसका बदला लेगी। इंडिया गठबंधन इस बार 300 से अधिक सीटें जीतकर केंद्र में सरकार बनाएगा।
विज्ञापन


वह मंगलवार का गन्नौर में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि अरविंद केजरीवाल हरियाणा के लाल हैं और हरियाणा की जनता उन पर हो रहे अत्याचार का बदला वोट की चोट से लेगी। संजय सिंह ने कहा कि भाजपा से किसानों की शहादत का बदला भी लिया जाएगा। उन्होंने दावा किया कि इस बार इंडिया गठबंधन 300 से ज्यादा सीटें जीतेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा का 400 पार का दावा फर्जी है। यह लगातार ऐसे दावे करते रहते हैं। महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, दिल्ली व हरियाणा में इस तरह के दावे किए गए थे, लेकिन स्थिति सबके सामने आ गई थी। हर बार इनके दावे झूठे साबित हुए हैं। संजय सिंह ने कहा कि इंडिया गठबंधन को हरियाणा में कुरुक्षेत्र समेत सभी सीटों पर सफलता मिलेगी। इस दौरान उनके साथ पार्टी के ग्रामीण जिला अध्यक्ष महेंद्र सिंह छिक्कारा, लीगल सैल के जिलाध्यक्ष सुरेश मलिक, नवीन ओहल्याण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed