फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Arun's health deteriorated in jail and he died in hospital.

Sonipat News: जेल में बिगड़ी थी अरुण की तबीयत, अस्पताल में हुई मौत

Fri, 13 Feb 2026 01:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 13 Feb 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
Arun's health deteriorated in jail and he died in hospital.
अरुण। फाइल फोटो
सोनीपत। पुलिस हिरासत में युवक की मौत के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। नशा तस्करी के एक मामले में बेल जंपर अरुण को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था। तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल ले जाया गया तो वहां पर उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

एक ओर परिवार ने अरुण को पहले से सांस लेने में दिक्कत की बात कही है तो दूसरी तरफ ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शव का पोस्टमॉर्टम करवाया गया। विसरा जांच के लिए भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि मौत के असली कारण का पता विसरा रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा।
विज्ञापन

सेक्टर-27 थाना प्रभारी सवित कुमार के अनुसार सेक्टर-12 निवासी अरुण के खिलाफ थाने में 2023 में एनडीपीएस का मामला दर्ज हुआ था। इसमें जमानत पर चल रहा अरुण कोर्ट की गवाही पर नहीं जा रहा था। इसी मामले में बुधवार को स्टेट क्राइम ब्यूरो ने उसे पकड़कर सेक्टर-27 थाने के पुलिस के हवाले किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने अरुण का मेडिकल करवाने के बाद उसे जिला जेल भेज दिया थआ। वहां उसकी तबीयत खराब हो गई तो उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया था। अस्पताल में उसकी मौत हो गई।

इस मामले में अरुण के परिजनों ने सिविल अस्पताल के डॉक्टरों पर सवाल उठाए हैं। भाई की माने तो अरुण को दिल और सांस की बीमारी थी। गिरफ्तारी के बाद जब मेडिकल हुआ तो उसमें सही तरीके से जांच नहीं की गई। इस बारे में सीएमओ डॉ. ज्योत्सना से संपर्क करने की कोशिश की गई पर कॉल रिसीव नहीं की।
थाना प्रभारी सवित कुमार ने बताया कि शव परिजनों को सौंप दिया है। विसरा जांच के लिए भेजा है। आगे की कार्रवाई रिपोर्ट आने के बाद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed