फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Arun won bronze medal in national athletics competition

Sonipat News: राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में अरुण ने जीता कांस्य पदक

Sun, 08 Dec 2024 02:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 08 Dec 2024 02:04 AM IST
विज्ञापन
Arun won bronze medal in national athletics competition
39वीं राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में गांव रायपुर के अरुण ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीता है। अरुण ने प्रतियोगिता के अंडर-20 आयु वर्ग में प्रतिभागिता की। अरुण 10 हजार मीटर दौड़ स्पर्धा में महज नौ मिली सेकंड से स्वर्ण पदक से चूक गए।
विज्ञापन


39वीं राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता 7 से 11 दिसंबर तक ओडिशा के भुवनेश्वर स्थित कलिंगा स्टेडियम में आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता में देशभर के एथलीट प्रतिभा के जौहर दिखा रहे हैं। पहले दिन लड़कों की दौड़ से प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। 10 हजार मीटर दौड़ को अरुण ने 29 मिनट 43 सेकंड 48 मिली सेकंड में पूरी की।
विज्ञापन

स्पर्धा में 15 राज्यों के 22 एथलीट ने भाग लिया। पिता मनोज ने बताया कि बेटे ने दौड़ की शुरुआत बेहतरीन तरीके से की थी। अरुण दौड़ की शुरुआत से ही अन्य एथलीटों से आगे चल रहे थे। बेटा अरुण ने दौड़ को 29 मिनट 43 सेकंड 48 मिली सेकंड के साथ तीसरे स्थान पर रहे। मध्य प्रदेश के विनोद सिंह ने दौड़ को 29 मिनट 43 सेकंड 39 मिली सेकंड में पूरा कर स्वर्ण पदक जीता। वहीं, महाराष्ट्र के स्वराज पाटिल ने 29 मिनट 43 सेकंड 46 मिली सेकंड में दौड़ पूरा कर रजत पदक जीता। बेटे अरुण ने पिछले वर्ष के रिकॉर्ड को तोड़ा है, जो कर्नाटक के एथलीट ने 30 मिनट 24 सेकंड आठ मिली सेकंड में बनाया था। उन्होंने बताया कि बेटा अरुण देश के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतना चाहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


माता रविता ने बताया कि 15 अक्तूबर को भी बेटे अरुण ने करनाल में हुई हरियाणा स्टेट एथलेटिक्स प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता था।अरुण ने इसी साल के अगस्त माह में गुरुग्राम में हुई राज्यस्तरीय खेल महाकुंभ की एथलेटिक्स स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता था। अरुण ने प्रतियोगिता के पांच हजार मीटर दौड़ में हिस्सा लिया था। महाकुंभ में अरुण ने 15 मिनट 15 सेकंड में दौड़ पूरी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed