फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Arun was welcomed after returning from the National Junior Athletics Championship after winning three medals

Sonipat News: राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में तीन पदक जीतकर लौटे अरुण का किया स्वागत

Sun, 12 Jan 2025 05:47 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 12 Jan 2025 05:47 AM IST
विज्ञापन
Arun was welcomed after returning from the National Junior Athletics Championship after winning three medals
फोटो 12- सोनीपत के गांव रायपुर में स्वागत समारोह के दौरान विजेता एथलीट अरुण पदक दिखाते हुए। स्र - फोटो : संवाद
सोनीपत। गांव रायपुर के धावक अरुण प्रजापति का 39वीं राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में पदक जीतकर लौटने पर स्वागत किया गया। अरुण ने एथलेटिक्स प्रतियोगिता के अंडर-19 आयु वर्ग में दो स्वर्ण सहित तीन पदक जीते थे। गांव लौटने पर धावक अरुण को खुली जीप में बैठकर स्वागत जुलूस निकाला गया। अरुण को फूल व रुपये की माला पहनाकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

पिता मनोज ने बताया कि बेटे अरुण ने तीन हजार मीटर दौड़ व छह हजार मीटर क्राॅस कंट्री दौड़ में स्वर्ण पदक जीता था। साथ ही 10 हजार मीटर में कांस्य पदक जीता था। उन्होंने बताया कि वह चाय की दुकान चलाते है। आर्थिक स्थिति सही नहीं होने के बावजूद बेटे ने कभी हौंसला नहीं हारा। अरुण ने कड़ी मेहनत के दम पर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक जीता है। बेटे ने पदक जीतकर प्रदेश व जिले के साथ परिवार का नाम रोशन कर दिया। गांव रायपुर निवासी देवेंद्र गौतम ने बताया कि अरुण बहुत ही मेहनती खिलाड़ी है। प्रदेश सरकार से अपील है कि धावक की सहायता करें, जिससे वह अपनी प्रतिभा को निखारकर देश के लिए पदक जीत सके। पानीपत बिजली विभाग में बतौर कार्यकारी अभियंता रमेश कुमार ने मंच संभाला। उन्होंने बताया कि अरुण ने दौड़ में रिकॉर्ड बनाकर गांव का नाम रोशन किया है। स्वागत कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष जसबीर दोदवा ने शिरकत की। उन्होंने आश्वासन दिया कि प्रदेश सरकार की तरफ से धावक को हर संभव मदद दिलाने की कोशिश करेंगे। अरुण प्रजापति ने बताया कि 39वीं राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता 7 से 11 दिसंबर तक ओडिशा के भुवनेश्वर स्थित कलिंगा स्टेडियम में आयोजित की गई थी। इसमें उन्होंने अंडर-17 आयु वर्ग में प्रतिभागिता करते हुए तीन पदक जीते थे। उन्होंने तीन हजार मीटर व छह हजार मीटर क्रॉस कंट्री में स्वर्ण पदक जीता था। साथ ही दस हजार मीटर में कांस्य जीता था। उन्होंने बताया कि तीन हजार मीटर में रिकॉर्ड बनाकर स्वर्ण पदक जीता था। स्वागत कार्यक्रम में वार्ड-सात पार्षद मुनिराम लाला, पूर्व सरपंच हरनारायण, पूर्व सरपंच चांदरूप खत्री, रणधीर व पाले राम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed