फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Arrivals have increased in the Ganaur market, but no purchases are being made.

Sonipat News: गन्नौर मंडी में आवक बढ़ी, पर नहीं हो रही खरीद

Thu, 09 Apr 2026 07:44 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 09 Apr 2026 07:44 PM IST
विज्ञापन
Arrivals have increased in the Ganaur market, but no purchases are being made.
फोटो : सोनीपत के गन्नौर अनाज मंडी में गेहूं की फसल की जांच करते विधायक देवेंद्र कादियान। स्रोत:
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गन्नौर। नई अनाज मंडी में गेहूं की आवक 45 हजार क्विंटल के पार पहुंच गई है लेकिन नमी और तकनीकी कारणों के चलते खरीद नहीं शुरू हुई है। इससे किसानों, आढ़तियों और मजदूरों को परेशानी हो रही है। वीरवार को विधायक ने मंडी का दौरा कर हालात का जायजा लिया।
विधायक ने मंडी के एंट्री गेट पास, बायोमीट्रिक और अन्य प्रक्रियाओं का भी निरीक्षण किया। उन्होंने किसानों को भरोसा दिलाया कि सरकार गेहूं का एक-एक दाना खरीदेगी। उम्मीद है कि शुक्रवार सुबह से खरीद शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि एफसीआई की टीम की ओर से यूआरएस, सिकुड़ा हुआ और लस्टर लॉस जैसे मानकों की जांच के लिए सैंपल लिए गए हैं। रिपोर्ट जल्द आने की संभावना है। मौसम को देखते हुए गेहूं को बोरों में भरवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ किसानों ने कहा कि उनके गेहूं में नमी बताई जा रही है जबकि बाहर चेक कराया तो नहीं थी। उनको इससे परेशानी हो रही है। आढ़तियों ने बताया कि बारदाना भी समय पर नहीं मिल रहा है। उनके किसान समालखा मंडी में ले जाकर गेहूं बेच रहे हैं। आढ़तियों ने जल्द समाधान की मांग की है।

इस दौरान सुरेश बत्रा, रोहताश चिरस्मी, नीरज त्यागी, अनिल कौशिक, कमल जैन, प्रवीन गोयल, विनोद जैन और कृष्ण गोयल मौजूद रहे।

डिजिटल कांटे से आढ़ती नाखुश
अनाज मंडी में गेहूं खरीद के दौरान डिजिटल कांटों से मापतौल को लेकर किसानों में खुशी है तो आढ़तियों में नाराजगी। वहीं, प्रशासन ने साफ कर दिया है कि सरकार के निर्देशों का सख्ती से पालन होगा। इसे लेकर आढ़तियों ने विधायक देवेंद्र कादियान से डिजिटल कांटों के बजाय पुराने कांटे से ही खरीद करने की मांग की। विधायक ने आढ़तियों को डिजिटल कांटे के संबंध में जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed