{"_id":"6266fafda068b77d8c601b59","slug":"arrested-the-youths-who-entered-the-house-with-weapons-sonipat-news-rtk644889954","type":"story","status":"publish","title_hn":"हथियार लेकर घर में घुसे युवकों को दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हथियार लेकर घर में घुसे युवकों को दबोचा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनीपत। गांव लहराड़ा में छह हथियारबंद युवकों ने घुसकर परिवार को जान से मारने की धमकी दी। आरोपी पक्ष पर शिकायतकर्ता परिवार की ओर से कराया गया एक मुकदमा पहले से ही न्यायालय में विचाराधीन है। इस दौरान लोगों ने तीन आरोपियों को पकड़ लिया। उनके कब्जे से अवैध हथियार भी मिले हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
गांव लहराड़ा की रहने वाली पूनम ने पुलिस बताया कि 24 अप्रैल की रात करीब 10 बजे वह परिवार के साथ घर पर थीं। इसी दौरान देवेंद्र उर्फ भूक्खा निवासी बैंयापुर, भोलू उर्फ संदीप, सुनील, प्रवीण और ज्ञानू आदि अपने साथियों के साथ उनके घर में घुस आए। आते ही उन्होंने हथियार सटाकर जान से मारने की धमकी देनी शुरू कर दी। वह फॉर्च्यूनर (कार) से आए थे। आरोपी न्यायालय में विचाराधीन मामले में समझौता करने का दबाव बना रहे थे। बताया गया है कि दोनों पक्ष शराब ठेकेदार हैं। शराब ठेके के विवाद में पिछले दिनों दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। इसको लेकर पूनम के परिवार के मोनू ने दूसरे पक्ष पर धमकी देने और मारपीट करने का मुकदमा दर्ज करा रखा है। यह मामला न्यायालय में विचाराधीन है। पूनम के परिवार को धमकाने पहुंचे युवकों को ग्रामीणों ने गली में घेर लिया। उनकी गाड़ी गली में ही फंस गई। इस दौरान तीन-चार युवक वहां से भाग निकले। तीन को ग्रामीणों ने दबोच लिया। उनके साथ मारपीट भी हुई। ग्रामीणों ने रात में सवा 12 बजे इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके से देवेंद्र उर्फ भूक्खा, संदीप व दीपक को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से एक अवैध पिस्तौल और एक अन्य हथियार बरामद किए गए हैं। पुलिस ने गाड़ी को भी कब्जे में ले लिया है।
वर्जन
पुरानी रंजिश में परिवार को धमकी देने पहुंचे तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इनको न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उनको जेल भेज दिया गया। इनके अन्य साथियों की तलाश की जा रही है। दीप्ति गर्ग, थाना प्रभारी, सदर सोनीपत