फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Arrested school director's bail plea rejected

गिरफ्तार स्कूल संचालक की जमानत याचिका खारिज

Tue, 28 Sep 2021 12:51 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 28 Sep 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
Arrested school director's bail plea rejected
गन्नौर। बाय रोड पर जीवानंद मॉडर्न पब्लिक स्कूल में हुए हादसे के बाद गिरफ्तार स्कूल संचालक की जमानत याचिका को गन्नौर अदालत ने खारिज कर दिया। आरोपी स्कूल संचालक दिनेश कुमार को वापस पानीपत जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

वीरवार को जीवानंद माडर्न पब्लिक स्कूल की तीसरी कक्षा के कमरे की जर्जर कच्ची छत अचानक गिर गई। छत गिरने की वजह से कक्षा में मौजूद करीब 25 बच्चे, एक शिक्षिका व 3 मजदूर घायल हो गए थे। पुलिस ने लालागढ़ी निवासी एक घायल छात्रा के पिता की शिकायत पर स्कूल संचालक दिनेश कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर स्कूल संचालक को गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी को शुक्रवार को अदालत में पेश किया गया, जहां अदालत ने मामले की सुनवाई करते हुए आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश दिए थे। इस मामले में सोमवार को आरोपी की तरफ से जमानत याचिका दायर की गई थी, जिस पर सुनवाई करते हुए आरोपी की जमानत याचिका को खारिज कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed