फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Arrested for killing aunt in relationship, taken on remand for two days

रिश्ते में चाची की हत्या करने का आरोपी गिरफ्तार, दो दिन के रिमांड पर लिया

Wed, 12 Oct 2022 12:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 12 Oct 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Arrested for killing aunt in relationship, taken on remand for two days
गांव लल्हेड़ी में प्लॉट के विवाद में हुई महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। महिला आरोपी अश्वनी की रिश्ते में चाची थी। पुलिस ने आरोपी को मंगलवार को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी इंस्पेक्टर संदीप कुमार ने बताया कि लल्हेड़ी गांव के राजेश ने पुलिस को बताया था कि उनका प्लॉट को लेकर अपने परिवार के सदस्यों के साथ विवाद चल रहा है। पशु बांधने के दौरान प्लॉट को लेकर उनका रमेश, जयश्री, अश्वनी, पवन व रिंकू से झगड़ा हो गया। उन्होंने राजेश के भाई कृष्ण पर हमला कर दिया था। बीचबचाव के लिए आई उनकी पत्नी गीता पर भी अश्वनी ने कस्सी से हमला कर घायल कर दिया था। बाद में अस्पताल में उनकी मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में भी गीता के पेट में चोट लगने की पुष्टि हुई थी, जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। गीता आशा वर्कर थीं। अब कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी अश्वनी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे अदालत में पेश करके दो दिन के रिमांड पर लिया है। जल्द ही अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed