फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Arrest accused of muredr in sonipat

यूपी में हत्या कर भागने वाला 25 हजार रुपये का इनामी बदमाश अवैध पिस्तौल समेत गिरफ्तार

Fri, 13 Sep 2019 01:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुंडली (सोनीपत)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुंडली (सोनीपत) Published by: रोहतक ब्यूरो Updated Fri, 13 Sep 2019 01:09 AM IST
विज्ञापन
Arrest accused of muredr in sonipat
अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया आरोपी पुलिस टीम के साथ। - फोटो : अमर उजाला

सीआईए स्टाफ ने कुंडली स्थित माखन भोग होटल के पास से उत्तर प्रदेश पुलिस के वांछित आरोपी को अवैध हथियार समेत काबू किया है। गिरफ्तार आरोपी उत्तर प्रदेश के जिला शामली के गांव कनियान का रहने वाला अमित है। वह बागपत के गांव सूप में हुई हत्या के मामले में वांछित था। उसकी गिरफ्तारी पर उप्र पुलिस ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था।

विज्ञापन


सीआईए में नियुक्त एएसआई मंदीप कुमार अपनी टीम के साथ बुधवार रात को माखन भोग कुंडली के पास गश्त पर थे। इसी दौरान उन्हें एक युवक संदिग्ध अवस्था में घूमता दिखाई दिया। पुलिस ने शक के आधार पर उसे रोककर तलाशी ली तो उसके पास से एक पिस्तौल व दो कारतूस बरामद किए हुए।
विज्ञापन

 

आरोपी से पूछताछ में पता लगा कि उसके खिलाफ बागपत के रमाला थाने में हत्या का मामला दर्ज है। जिसमें उस पर 25 हजार रुपये का इनाम है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन


पंचायत में गोली मारकर हत्या का आरोप
बागपत के रमाला थाना क्षेत्र के गांव सूप में शादी को लेकर हुए विवाद को सुलझाने के लिए 6 जून को पंचायत बुलाई गई थी। सूप गांव निवासी भूपेंद्र की शादी दस साल पहले मुजफ्फरनगर के गांव कपूरगढ़ की सोनिया के साथ हुई थी। पति-पत्नी के बीच विवाद को लेकर सोनिया की रिश्तेदारी से शामली के कनियान गांव निवासी भगत सिंह, सोनिया का रिश्ते का भाई अमित, सोनिया की मां और अन्य लोगों को लेकर सूप आया था। जिसे लेकर पंचायत चल रही थी, जिसमें गोली चल गई थी।

 

गोली लगने से एक पक्ष से गांव सूप निवासी मोहकम (55), सुधीर और राजू और दूसरे पक्ष का भगत सिंह घायल हो गया था। मोहकम की अस्पताल ले जाते हुए मौत हो गई थी। जिसके बाद से अमित फरार था। उस पर गिरफ्तारी के लिए उत्तरप्रदेश पुलिस ने 25 हजार रुपये का इनाम रखा था।


पूछने पर पता चला आरोपी पर 25 हजार का इनाम है
युवक को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार किया गया। आरोपी की गिरफ्तारी से पता लगा कि वह उत्तर प्रदेश के गांव सूप में हुई हत्या के मामले में वांछित है। उस पर उत्तर प्रदेश पुलिस ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। संदीप, जांच अधिकारी सीआईए सोनीपत।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed