फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Arrangements on stretcher...patients are getting troubled

Sonipat News: स्ट्रेचर पर व्यवस्था...मरीज हो रहे परेशान

Wed, 18 Sep 2024 03:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 18 Sep 2024 03:08 AM IST
विज्ञापन
Arrangements on stretcher...patients are getting troubled
गोहाना। गांव खानपुर कलां स्थित भगत फूल सिंह (बीपीएस) महिला मेडिकल कॉलेज में व्हीलचेयर की कमी और स्ट्रेचर टूटे होने का खामियाजा मरीजों को भुगतना पड़ रहा है। आपातकालीन वार्ड के बाहर व्हीलचेयर नहीं मिलने से मरीजों को टूटे स्ट्रेचर पर ही लेकर जाना पड़ता है। अधिकतर स्ट्रेचर टूटे हुए हैं।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में रोजाना 2500 से 3000 हजार मरीज इलाज के लिए आते हैं। सैकड़ों मरीज आपातकालीन वार्ड में लाए जाते हैं। इन मरीजों की सुविधा के लिए आपातकालीन वार्ड के बाहर 18 व्हीलचेयर व 22 स्ट्रेचर रखे गए थे, लेकिन इनमें से आधे से अधिक व्हीलचेयर और स्ट्रेचर टूटे हुए हैं। व्हीलचेयर चलने लायक नहीं हैं और स्ट्रेचर के पहिये खराब हैं। हालात यह है कि इन दिनों मरीजों की संख्या अधिक होने से सुबह ही सभी व्हीलचेयर व स्ट्रेचर बुक हो जाते हैं। दोपहर के समय जब मरीज आते है तो उन्हें व्हीलचेयर व स्ट्रेचर उपलब्ध नहीं हो पाते। इससे मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। कर्मचारियों का कहना है कि सभी मरीजों को समय पर व्हीलचेयर उपलब्ध कराई जाती हैं। कुछ लोग मरीज को दिखाने के बाद जल्दबाजी में व्हील चेयर को कही भी छोड़कर चले जाते हैं। आपातकालीन वार्ड के लिए स्ट्रेचर उपलब्ध हैं।
विज्ञापन




-मरीजों की सुविधा के लिए व्हीलचेयर व स्ट्रेचर उपलब्ध कराए गए हैं। टूटे व्हीलचेयर और स्ट्रेचर की मरम्मत करा दी जाएगी। मुख्यालय के पास व्हीलचेयर व स्ट्रेचर की मांग भी भेजी हुई है। यहां आने वाले मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा सके, इसका विशेष ध्यान रखा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. धीरज, चिकित्सा अधीक्षक, मेडिकल कॉलेज, खानपुर कलां
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed