फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Arrangement deteriorated due to increase in arrivals, line of tractor-trolleys inside and outside the market

Sonipat News: आवक बढ़ने से बिगड़ी व्यवस्था, मंडी के अंदर व बाहर ट्रैक्टर-ट्राॅलियों की लाइन

Sat, 16 Nov 2024 02:40 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 16 Nov 2024 02:40 AM IST
विज्ञापन
Arrangement deteriorated due to increase in arrivals, line of tractor-trolleys inside and outside the market
गोहाना। जींद रोड स्थित नई अनाज मंडी में आवक तेज होने से मंडी के अंदर व सड़कों पर जाम की स्थिति बनने लगी है। हालात यह है कि किसान जाम से बचने के लिए रात के समय ही ट्रैक्टर लेकर मंडी में पहुंचने लगे हैं। गेट पास सुबह छह बजे दिए जाते हैं। ऐसे में मंडी से लेकर जींद रोड बाईपास तक जाम की स्थिति बनी रहती है।
विज्ञापन

दिन के समय मंडी में ट्रैक्टर-ट्रालियों की लाइन लगी रहती है। किसान रात के समय धान लेकर घर से निकलते है और दिन भर जाम में फंसे रहते हैं। नई अनाज मंडी में अब तक 13.6 लाख क्विंटल से अधिक धान की आवक हो चुकी है। रोजाना 65 हजार क्विंटल से अधिक धान पहुंच रहा है।
विज्ञापन

मंडी में आवक की तुलना में उठान बेहद धीमा है। यही कारण है कि फसल लेकर आने वाले किसानों को अपना धान डालने के लिए जगह नहीं मिल रही। अधिकारियों का कहना है कि मंडी में दिन में खरीद और रात के समय फसल का उठान किया जाता है। वर्तमान में रोजाना 70 हजार बैग का उठान हो रहा है। जबकि मंडी में अब भी करीब छह हजार क्विंटल पीआर धान आढ़तियों के पास पड़ा हुआ है। उठान धीमा होने से मंडी में किसानों को फसल उतारने की जगह नहीं मिल रही, जिससे मंडी में जाम की स्थिति बन रही है। हालांकि मंडी की तरफ से व्यवस्था बनाए रखने के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। मार्केट कमेटी सचिव ने आढ़तियों को निर्देश दिए हैं कि वह किसानों को ट्रैक्टरों को समय पर बाहर निकलवाएं, जिससे व्यवस्था बनी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
मंडी में धान की आवक बढ़ने से जाम की स्थित बन जाती है। व्यवस्था को बनाए रखने के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। पुलिस की भी मदद ली जा रही है।
-सुरेश, सचिव, मार्केट कमेटी, गोहाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed