फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Arhtiyas protest rally today in protest against e-system

ई-प्रणाली के विरोध में आढ़तियों की आक्रोश रैली आज

Sat, 10 Sep 2022 01:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 10 Sep 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
Arhtiyas protest rally today in protest against e-system
प्रदेश के आढ़ती अनाज की खरीद और बिक्री की ई-प्रणाली के विरोध में 10 सितंबर को अनाज मंडी में राज्य स्तरीय आक्रोश रैली करेंगे। तैयारी को लेकर आढ़तियों ने शुक्रवार को रैली स्थल पर बैठक की। जिसमें हरियाणा आढ़ती एसोसिएशन और गोहाना एसोसिएशन के पदाधिकारी शामिल हुए।
विज्ञापन

हरियाणा आढ़ती एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष अशोक गुप्ता ने कहा कि राज्य सरकार आढ़तियों और किसानों को परेशान करने वाले फैसले ले रही है। आढ़ती ई-प्रणाली को किसी भी सूरत में सहन नहीं करेंगे। राज्य सरकार आढ़तियों की समस्याओं का समाधान नहीं कर रही है। सरकार आढ़तियों की दुकानें बंद करवाने की मंशा से काम कर रही है। मार्केट फीस और हरियाणा रूरल डेवलपमेंट फंड (एचआरडीएफ) को बढ़ाकर चार प्रतिशत कर दिया गया है। एसोसिएशन के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष राम अवतार तायल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, धर्मवीर मलिक, चेयरमैन हर्ष गिरधर, महासचिव विकास सिंगल, जींद जिला के अध्यक्ष राजपाल लाठर, संगठन सचिव तेजवीर सिंह, जसवंत सिंह आदि गोहाना पहुंचे और रैली की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान गोहाना मंडी के अध्यक्ष विनोद शेरावत, जिनेंद्र जैन, संजीव सिंगला, संजीव मलिक, नरेंद्र बंसल, गौरव जैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed