फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   AQI reached 338, problems of asthma patients troubled by cold increased

Sonipat News: 338 पहुंचा एक्यूआई, ठंड से परेशान अस्थमा के मरीजों की बढ़ी मुसीबत

Thu, 25 Jan 2024 03:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 25 Jan 2024 03:09 AM IST
विज्ञापन
AQI reached 338, problems of asthma patients troubled by cold increased
सोनीपत। बुधवार सुबह के समय कोहरा लोगों के लिए मुसीबत बना रहा। लोगों को कड़ाके की ठंड का अहसास हुआ। सुबह 11 बजे धूप खिलने के बाद भी शीतलहर ने लोगों को ज्यादा राहत नहीं लेने दी। पांच किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से चल रही शीतलहर ने लोगों को परेशान किया। प्रदूषण के स्तर पर फिर से वृद्धि हुई है। जिससे अस्थमा के मरीजों की समस्या बढ़ गई है।
विज्ञापन



पहाड़ों में हो रही बर्फबारी के बाद मैदानों में ठंड बढ़ गई है। ठंड के साथ रोजाना कोहरा भी लोगों की परेशानी बढ़ा रहा है। सुबह हाईवे समेत अन्य मार्गों पर वाहन रेंगते हुए नजर आए। खासकर ग्रामीण क्षेत्र में घना कोहरा छाया रहा। ग्रामीण क्षेत्र में दृश्यता 30 मीटर तो शहरी क्षेत्र में 50 से 100 मीटर रही। वहीं बुधवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक 338 दर्ज किया गया। यह बेहद खराब श्रेणी है। एक दिन पहले यह 328 दर्ज किया था। नागरिक अस्पताल के फिजिशियन डॉ. शैलेंद्र राणा ने बताया कि ठंड के साथ प्रदूषण बढऩे से सांस व अस्थमा से मरीज अस्पताल में रोजाना इलाज कराने के लिए पहुंच रहे हैं। ज्यादा गंभीर स्थिति होने पर तुरंत चिकित्सक से सलाह लेनी चाहिए। इस मौसम में मास्क का प्रयोग जरूर करना चाहिए। वहीं बुधवार को अधिकतम तापमान 15.9 डिग्री व न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मंगलवार को अधिकतम तापमान 17.5 डिग्री व न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन




ट्रेनों पर लगातार पड़ रहा असर

कोहरे से ट्रेनों की गति पर लगाम जारी है। झेलम, दादर व गीता जयंती एक्सप्रेस रद्द की गई हैं। फरक्का एक्सप्रेस साढ़े 15 घंटे, बठिंडा एक्सप्रेस साढ़े आठ घंटे, मूरी एक्सप्रेस सवा आठ घंटे, आम्रपाली आठ घंटे की देरी से चल रही है। अन्य कई सवारी गाड़ी भी निर्धारित समय से आधा से एक घंटा देरी से चल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed