{"_id":"69e2a3251bc93b8bf9016561","slug":"appropriate-compensation-will-be-given-for-the-land-acquired-for-powergrid-sonipat-news-c-197-1-snp1014-152589-2026-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: पावरग्रिड के लिए अधिग्रहित जमीन का मिलेगा उचित मुआवजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: पावरग्रिड के लिए अधिग्रहित जमीन का मिलेगा उचित मुआवजा
विज्ञापन
400 केवी पावरग्रिड के लिए जमीन अधिग्रहण पर किसानों के साथ बैठक करते गोहाना के एसडीएम अंकित कुमा
विज्ञापन
गोहाना। सिवानी (भिवानी) से सोनीपत तक बनने वाली 400 केवी पावरग्रिड ट्रांसमिशन लाइन को लेकर शुक्रवार को गोहाना उपमंडल कार्यालय में बैठक हुई।
एसडीएम अंकित कुमार ने गांव आंवली, बिलबिलान, गुहणा, भैंसवाल कलां, मोहाना और जाजी के भू-स्वामियों व किसानों के प्रतिनिधियों के साथ मुआवजा को लेकर चर्चा की। किसानों की तरफ से रखे गए दावे और आपत्तियों पर पावरग्रिड और एचवीपीएनएल के अधिकारियों ने अपने सुझाव दिए।
एसडीएम अंकित कुमार ने कहा कि इस परियोजना से प्रभावित होने वाली जमीन का मौका निरीक्षण किया जाएगा और किसानों को निष्पक्ष, पारदर्शी और सही मुआवजा देने की पूरी कोशिश की जाएगी।
उन्होंने बताया कि इसके लिए मार्केट रेट कमेटी के जरिए जमीन का सही मूल्य तय करने के लिए मूल्य निर्धारक भी नियुक्त किया जाएगा, ताकि किसी भी किसान के साथ अन्याय न हो।
विज्ञापन
बैठक में सिवानी पावरग्रिड ट्रांसमिशन लाइन के मुख्य प्रबंधक सतेन्द्र शर्मा, इंजीनियर त्रिलोकी कन्नौजिया, एचवीपीएनएल के अंकित गोगिया के अलावा गांव गुहणा से नरेंद्र गहलावत, मोहाना से पवन कुमार व राजबीर, बिलबिलान से बसंत कुमार, आंवली से मनोज कुमार और जाजी से चांद किसान प्रतिनिधि मौजूद रहे।