फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Apply for the Prime Minister's Award by November 15

Sonipat News: प्रधानमंत्री पुरस्कार के लिए 15 नवंबर तक करें आवेदन

Fri, 24 Oct 2025 12:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 24 Oct 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
Apply for the Prime Minister's Award by November 15
सोनीपत। लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए दिए जाने वाले प्रधानमंत्री पुरस्कार-2025 के लिए केंद्र सरकार ने आवेदन करने के लिए अंतिम तिथि 15 नवंबर निर्धारित की है।
विज्ञापन

उपायुक्त सुशील सारवान ने बताया कि केंद्रीय प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग की ओर से वर्ष 2006 में लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए प्रधानमंत्री पुरस्कार नाम से एक योजना शुरू की थी, जिसका उद्देश्य केंद्र और राज्य सरकारों के जिलों/संगठनों की ओर से किए गए असाधारण और अभिनव कार्यों को स्वीकार करना, मान्यता देना और पुरस्कृत करना है।
विज्ञापन

पुरस्कार प्रथम श्रेणी जिलों का समग्र विकास, द्वितीय श्रेणी आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम व श्रेणी नवाचार में प्रदान किए जाएंगे। अधिक जानकारी के लिए https://pmawards.gov.in पोर्टल व दूरभाष 011-23367966 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुशासन, गुणात्मक आधार पर होगा आवेदनों का मूल्यांकन
उपायुक्त सुशील सारवान ने बताया कि प्राथमिकता कार्यक्रमों, नवाचारों और आकांक्षी जिलों में जिला कलेक्टरों के प्रदर्शन को मान्यता देने के लिए केवल मात्र लक्ष्यों की प्राप्ति के बजाय सुशासन, गुणात्मक उपलब्धि और अंतिम छोर तक कनेक्टिविटी पर जोर दिया है। पुरस्कार के लिए आवेदनों का मूल्यांकन तीन मानदंडों सुशासन, गुणात्मक और मात्रात्मक आधार पर किया जाएगा। तीन श्रेणियों में पुरस्कार दिया जाएगा। प्रथम श्रेणी में जिले के समग्र पुरस्कार को लेकर पांच, द्वितीय श्रेणी में आकांक्षात्मक ब्लॉक कार्यक्रम में पांच और तृतीय श्रेणी में नवाचार में छह पुरस्कार दिए जाएंगे।


केंद्रीय मंत्रालय/विभाग, राज्य/संघ राज्य क्षेत्र सरकारें और जिला कलेक्टर नामांकन प्रस्तुत कर सकते हैं। कार्य के लिए विचार अवधि श्रेणी प्रथम में एक अप्रैल 2022 से 30 सितंबर 2025 और द्वितीय व तृतीय श्रेणी में एक अप्रैल 2023 से 30 सितंबर 2025 तक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed