फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Applications of 14 thousand 392 beneficiaries of Pradhan Mantri Vishwakarma Yojana approved

Sonipat News: प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के 14 हजार 392 लाभार्थियों के आवेदनों को मिली मंजूरी

Thu, 20 Jun 2024 10:47 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 20 Jun 2024 10:47 PM IST
विज्ञापन
Applications of 14 thousand 392 beneficiaries of Pradhan Mantri Vishwakarma Yojana approved
सोनीपत। जिलास्तरीय कार्यान्वयन समिति की ओर से विश्वकर्मा योजना के 14 हजार 392 लाभार्थियों के आवेदनों को मंजूरी दी गई। इन सभी लाभार्थियों के कौशल को निखारने के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा। स्वरोजगार स्थापित करने के लिए ऋण उपलब्ध करवाया जाएगा।
विज्ञापन


उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि पीएम विश्वकर्मा योजना भारत की पारंपरिक कला और शिल्पकला को जीवित रखने और कारीगरों और शिल्पकारों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने में मदद करेगी। योजना का मुख्य फोकस कारीगरों और शिल्पकारों के उत्पादों और सेवाओं की पहुंच के साथ-साथ गुणवत्ता में सुधार करना है। यह योजना ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के कारीगरों और शिल्पकारों को सहायता प्रदान करेगी।
विज्ञापन

उपायुक्त ने बताया कि योजना के तहत 18 विभिन्न प्रकार के पारंपरिक व्यवसायों को शामिल किया गया है, जिनमें नाव बनाना, शस्त्राकार, लुहार, हथौड़ा व लोहे के औजार बनाना, ताला बनाना, सुनार, कुंभकार, मूर्तिकार, मोची, राजमिस्त्री, टोकरी, सुथार, चटाई बनाना, गुडिया व खिलौने बनाना, बारबर, धोबी, दर्जी और मछली पकड़ने के जाल बनाने का काम शामिल है। उन्होंने योजना के पात्र कारीगरों से आह्वान किया कि वे तुरंत इस योजना को लेकर अपना पंजीकरण करें और अपने कौशल और आजीविका को बेहतर बनाने के लिए इसका अधिकतम लाभ उठाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed