फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Applications invited for State Teacher Award, time till 21st July

Sonipat News: राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए आवेदन आमंत्रित, 21 जुलाई तक का समय

Sat, 29 Jun 2024 10:18 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 29 Jun 2024 10:18 PM IST
विज्ञापन
Applications invited for State Teacher Award, time till 21st July
सोनीपत। शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले गुरुजनों को 5 सितंबर को शिक्षक दिवस पर राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने राज्य अध्यापक पुरस्कार-2024 की चयन प्रक्रिया के लिए गाइडलाइन जारी करते हुए आवेदन आमंत्रित किए हैं। राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए शिक्षक जारी किए गए लिंक पर 21 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

शिक्षा निदेशालय ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को अपने अधीनस्थ कार्यालयों व विद्यालयों को योग्य शिक्षकों के नामांकन के लिए प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए हैं। पुरस्कार के लिए प्राथमिक, माध्यमिक, उच्च व वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत अध्यापक व अध्यापिका 21 जुलाई तक ऑनलाइन माध्यम से पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं। निदेशालय ने स्पष्ट किया है कि जारी किए गए लिंक के माध्यम से प्राप्त आवेदन ही स्वीकार किए जाएंगे। प्रतिवर्ष 5 सितंबर को राजकीय व सरकारी सहायता प्राप्त विद्यालयों में कार्यरत नियमित शिक्षकों को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए राज्यपाल की तरफ से राज्य शिक्षक पुरस्कार प्रदान किया जाता है।
विज्ञापन

पॉलिसी में किया बदलाव
शिक्षा विभाग के 24 मई 2022 को जारी आदेश के अनुसार राज्य शिक्षक पुरस्कार पॉलिसी में स्टेट अवार्डी शिक्षकों को मिलने वाली प्रोत्साहन राशि में दो साल का सेवा विस्तार बंद करने और 21 हजार रुपये नकद राशि के स्थान पर एक लाख रुपये की राशि प्रदान करने का प्रावधान किया गया है। इसके अलावा अन्य सभी शर्तें एवं मापदंडों पहले के समान ही रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


देना होगा 15 साल का लेखा-जोखा
राज्य अध्यापक पुरस्कार पाने के लिए शिक्षकों को मेहनत करनी होगी। विभाग ने इस पुरस्कार के लिए आवेदन प्रक्रिया को मुश्किल कर दिया गया है। इसके तहत शिक्षकों को 15 वर्षों का रिकार्ड देना होगा। इसके अलावा अभिनव प्रयोग, निपुण भारत लक्ष्य, खेल में स्कूल के विद्यार्थियों के प्रदर्शन के अंक भी जोड़े जाएंगे। आवेदन दो वर्ग में किए जाएंगे। पहले वर्ग में प्राचार्य, मुख्याध्यापक व पीजीटी शिक्षक शामिल होंगे। वहीं दूसरे वर्ग में टीजीटी, पीआरटी शिक्षक व मुख्य शिक्षक शामिल होंगे।

वर्जन
विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए शिक्षकों से आवेदन मांगे गए हैं। इसके लिए शिक्षक जारी किए गए लिंक पर ऑनलाइन माध्यम से 21 जुलाई तक नामांकन कर सकते हैं।
नवीन गुलिया, जिला शिक्षा अधिकारी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed