फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Application process for NMMS scholarship starts, you can apply till October 10

Sonipat News: एनएमएमएस छात्रवृत्ति के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, 10 अक्तूबर तक कर सकेंगे आवेदन

Fri, 23 Aug 2024 01:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 23 Aug 2024 01:11 AM IST
विज्ञापन
Application process for NMMS scholarship starts, you can apply till October 10
नीति, जिला गणित विशेषज्ञ, सोनीपत।
सोनीपत। राष्ट्रीय साधन सह योग्यता छात्रवृत्ति योजना (एनएमएमएस) के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। छात्रवृत्ति के लिए विद्यार्थी 10 अक्तूबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए राजकीय स्कूलों में पढ़ने वाले आठवीं कक्षा के ऐसे विद्यार्थी ही पात्र होंगे, जिन्होंने सातवीं कक्षा राजकीय स्कूल से उत्तीर्ण की हो। छात्रवृत्ति के लिए 17 नवंबर को लिखित परीक्षा ली जाएगी। परीक्षा पास करने वाले विद्यार्थियों को कक्षा नौंवी से लेकर 12वीं तक प्रतिमाह एक हजार रुपये की छात्रवृत्ति दी जाएगी।
विज्ञापन

विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने एनएमएमएस योजना के लिए पत्र जारी कर दिया है। इसके तहत आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। आवेदन प्रक्रिया संपन्न होने के बाद विद्यार्थियों की सभी जिला मुख्यालय में परीक्षा होगी। योजना के तहत राजकीय स्कूल में शिक्षा ग्रहण करने वाले विद्यार्थी ही आवेदन करने पात्र होंगे। वहीं सातवीं कक्षा भी सरकारी स्कूल से ही पास होनी चाहिए। परीक्षा दो चरणों में होगी। पहले भाग में विद्यार्थी की मानसिक योग्यता को जांचा जाएगा। इसमें 90 प्रश्न पूछे जाएंगे। सभी प्रश्न एक-एक नंबर के होंगे। दूसरे चरण में बौद्धिक योग्यता परीक्षण किया किया जाएगा। इसमें भी 90 प्रश्न एक-एक अंक के पूछे जाएंगे। इसमें विज्ञान व सामाजिक विज्ञान विषय के 35-35 प्रश्न और गणित विषय के 20 प्रश्न पूछे जाएंगे। सभी प्रश्न अनिवार्य होंगे। परीक्षा 17 नवंबर को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक होगी।
विज्ञापन




प्रति माह एक हजार रुपये मिलेगी छात्रवृत्ति
राजकीय स्कूलों में पढ़ने वाले ऐसे विद्यार्थी जो इस परीक्षा को पास कर लेंगे, उन्हें प्रतिवर्ष 12 हजार रुपये छात्रवृत्ति के रूप में दिए जाएंगे। हर महीने एक हजार रुपये विद्यार्थियों के बैंक खाते में भेजे जाएंगे। योजना का उद्देश्य जरूरतमंद मेधावी विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध करवाने के लिए आर्थिक सहायता देना है, जिससे कोई भी मेधावी आर्थिक तंगी से शिक्षा से वंचित ना रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




ओएमआर शीट पर होगी परीक्षा
शिक्षा अधिकारियों का कहना है कि इस परीक्षा के लिए कोई सीमित पाठ्यक्रम नहीं है। प्रश्नों का स्तर आठवीं कक्षा के लिए होने वाले हरियाणा बोर्ड व सीबीएसई की वार्षिक परीक्षा के पाठ्यक्रम के स्तर के अनुरूप होगा। एनएमएमएस परीक्षा ओएमआर शीट पर होगी। परिणाम के लिए ओएमआर शीट का मूल्यांकन किया जाएगा।

परीक्षा के लिए जरूरी निर्देश
- अभिभावकों की वार्षिक आय 3.50 लाख रुपये से कम होनी चाहिए।
- कोई भी विद्यार्थी परीक्षा में सिर्फ एक बार बैठ सकता है।
- परीक्षा निशुल्क रहेगी।
- परीक्षा का माध्यम हिंदी व अंग्रेजी रहेगा।
- केंद्रीय, जवाहर नवोदय, केजीबीवी व निजी स्कूल के विद्यार्थी परीक्षा में भाग नहीं ले सकते।

- परीक्षा परिणाम के बाद छात्रवृत्ति के लिए विद्यार्थियों को एनएसपी पोर्टल पर आवेदन करना जरूरी।
- अनुसूचित जाति व दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए संबंधित प्रमाण पत्र जरूरी।

यह रहेगी आवेदन प्रक्रिया

छात्रवृत्ति परीक्षा में आवेदन ऑनलाइन ही भरा जाएगा। इसका लिंक परिषद की वेबसाइट डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट एससीईआरटी हरियाणा डॉट जीओवी डॉट इन व हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की वेबसाइट डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट बीएसईएच डॉ.ओआरजी डॉट इन पर उपलब्ध होगा। यहां होम पेज पर एनएमएमएस स्कॉलरशिप आवेदन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद आवश्यक विवरण दर्ज कर पंजीकरण पूरा करें और दोबारा लॉगिन कर आवेदन फॉर्म भरें। सभी शैक्षिक और व्यक्तिगत जानकारी, आधार कार्ड, जन्म प्रमाणपत्र, जाति प्रमाणपत्र जैसे दस्तावेज सावधानी के साथ अपलोड करें और फॉर्म सब्मिट करें। रोल नंबर परीक्षा तिथि से 10 दिन पहले परिषद या हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की वेबसाइट से निकाले जा सकते हैं।


राष्ट्रीय साधन सह योग्यता छात्रवृत्ति योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। ऑनलाइन आवेदन भरने की अंतिम तिथि 10 अक्तूबर रहेगी। प्रदेश के विभिन्न केंद्रों पर छात्रवृत्ति के लिए 17 नवंबर को परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा पास करने वाले विद्यार्थियों को कक्षा नौंवी से लेकर बारहवीं तक छात्रवृत्ति दी जाएगी।
- नीति, जिला गणित विशेषज्ञ, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed