फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Appeal to form an impartial committee to investigate irregularities in the university

Sonipat News: विवि में अनियमितता जांच के लिए निष्पक्ष कमेटी बनाने की गुहार

Mon, 28 Apr 2025 12:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 28 Apr 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
Appeal to form an impartial committee to investigate irregularities in the university
सोनीपत। मुरथल स्थित दीनबंधु छोटू राम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (डीसीआरयूएसटी) में शिक्षकों व गैर शिक्षण कर्मचारियों ने विवि की अनियमितताओं को लेकर हस्ताक्षर कर राज्यपाल को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में कुलपति की ओर से विश्वविद्यालय एक्ट के उल्लंघन, कार्यकारिणी की बैठकों में मनमाने फैसले लेने, विवि में अनियमितता के विरोध की आवाज दबाने वालों को निशाना बनाने जैसे मामलों की निष्पक्ष जांच करवाने की मांग की गई।
विज्ञापन

दोनों संघों के प्रधान डॉ. अजय कुमार व आनंद कुमार ने आरोप लगाया कि मुरथल विश्वविद्यालय में विवि एक्ट की अवहेलना करके लगातार कार्यकारिणी परिषद में नामित किए जा रहे हैं। आंतरिक पांच में से चार सदस्यों की नियुक्ति वरिष्ठता क्रम की अनदेखी में की गई। योग्यता की अवहेलना कर बाहरी सदस्यों को नामित करवाया गया। 4 जुलाई 2024 व 22 मार्च 2025 को हुई कार्यकारिणी परिषद की बैठक में सरकार के नियमों की अवहेलना कर मनमर्जी से फैसले लिए गए। सरकार के नुमाइंदों की बातों को भी नजरअंदाज कर कार्यकारिणी परिषद के मिनट्स अपनी मनमर्जी अनुसार जारी किए गए। भारतीय संविधान में दिए गए आवाज उठाने के हक को दबाने की कोशिश की गई है। इस बारे में सरकार को भी विवि में अनियमितताओं की जानकारी दी गई हैं।
विज्ञापन

जब राज्यपाल व सरकार ने विश्वविद्यालय प्रशासन से जानकारी मांगी तो विवि प्रशासन ने शिक्षक व गैर शिक्षक संघ के प्रधान के खिलाफ राज्यपाल को भेजे ज्ञापन को लेकर जांच कमेटी का गठन किया, ताकि विश्वविद्यालय में जारी अनियमितताओं को लेकर उठ रही आवाज को दबाया जा सके। शिक्षकों व गैर शिक्षक कर्मचारियों ने राज्यपाल से गुहार लगाई कि एक स्वतंत्र व निष्पक्ष जांच कमेटी का गठन कर मुरथल विश्वविद्यालय परिषद में अनियमित तरीके से नामित सदस्यों की ओर से लिए गए फैसलों की जांच करवाई जाए। दोनाें संघों के प्रधानों के खिलाफ संवैधानिक जांच का फैसला वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed