फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Anti-rabies injections out of stock in civil hospital for 15 days, patients upset

Sonipat News: नागरिक अस्पताल में 15 दिन से एंटी रेबीज के इंजेक्शन खत्म, मरीज परेशान

Sun, 29 Sep 2024 06:51 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 29 Sep 2024 06:51 PM IST
विज्ञापन
Anti-rabies injections out of stock in civil hospital for 15 days, patients upset
फोटो 23- सोनीपत के गोहाना के नागरिक अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में लगी मरीजों की भीड़। संवाद
गोहाना। बरोदा रोड स्थित नागरिक अस्पताल में करीब 15 दिन से एंटी रेबीज के इंजेक्शन खत्म होने से लोग परेशान हैं। एंटी रेबीज के इंजेक्शन लगवाने के लिए उन्हें गांव खानपुर कलां के मेडिकल कॉलेज के अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

कुत्ता, बंदर या अन्य किसी जानवर के काटने पर 24 घंटे के अंदर एंटी रेबीज का इंजेक्शन लगवाना अनिवार्य होता है। यदि समय पर एंटी रेबीज का इंजेक्शन न लगे तो रेबीज नामक बीमारी होने का खतरा रहता है। यह इंजेक्शन नागरिक अस्पताल में 100 रुपये व मेडिकल कॉलेज में मुफ्त लगाया जाता है। नागरिक अस्पताल में आयुष्मान भारत व आरक्षित वर्ग को मुफ्त में एंटी रेबीज के इंजेक्शन लगाए जाते हैं। अस्पताल में एंटी रेबीज का इंजेक्शन लगवाने के लिए रोजाना 15 से 20 लोग पहुंच रहे हैं। नागरिक अस्पताल में एंटी रेबीज का इंजेक्शन उपलब्ध नहीं होने पर लोगों को मजबूरी में बाहर मेडिकल स्टोर पर 350 से 400 रुपये में इंजेक्शन लगवाना पड़ रहा है। चिकित्सकों का कहना है कि किसी जानवर के काटने पर कम से कम एंटी रेबीज के पांच इंजेक्शन लगवाने जरूरी होते हैं, लेकिन अस्पताल में एंटी रेबीज के इंजेक्शन खत्म होने से लोगों ने इंजेक्शन लगवाने के लिए रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन



------
एंटी रेबीज के इंजेक्शन के लिए मांग भेजी गई है। मुख्यालय की तरफ से इंजेक्शन उपलब्ध होने के बाद लोगों को सुविधा दी जाएगी। मौजूदा समय में लोगों को खानपुर कलां के मेडिकल कॉलेज में भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डाॅ. संजय छिक्कारा, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी, गोहाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed