फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Anti rabies injection finished in four days

Sonipat News: चार दिन में ही खत्म हुआ एंटी रेबीज इंजेक्शन

Fri, 04 Jul 2025 12:47 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 04 Jul 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
Anti rabies injection finished in four days
सोनीपत। जिला नागरिक अस्पताल में कुत्ता, बिल्ली और बंदर काटे लोग एंटी रेबीज इंजेक्शन की कमी होने से परेशान हैं। मुख्यालय से भेजी गई 100 वायल इंजेक्शन की खेप चार दिन में ही खत्म हो गई।
विज्ञापन

दोपहर 12 बजे इंजेक्शन खत्म होने के बाद कई लोगों को इंजेक्शन नहीं लग पाया। ऐसे में उनको बिना इंजेक्शन लगवाए ही वापस जाना पड़ा। नागरिक अस्पताल में रोजाना 70 से 80 मरीज एंटी रेबीज इंजेक्शन लगवाने के लिए पहुंचते हैं। इन मरीजों के लिए जीवनरक्षक एंंटी रेबीज इंजेक्शन उपलब्ध न होने के कारण परेशानी बढ़ गई है।
विज्ञापन

मरीजों के सामने आर्थिक बोझ भी बढ़ने लगा है। कुछ मरीजों को मजबूरी में नरेला के राजा हरिश्चंद्र अस्पताल या गांव खानपुर कलां के महिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल का रुख करना पड़ रहा है। कई मरीज निजी अस्पतालों में महंगे दामों पर इलाज करवा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एंटी रेबीज इंजेक्शन की डिमांड मुख्यालय भेज दी गई है। वेयर हाउस में स्टॉक नहीं होने की जानकारी मिली है। विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों से इंजेक्शन मंगवाकर उपलब्ध करवाएं गए थे, लेकिन मरीजों की संख्या ज्यादा है। -डाॅ. संदीप लठवाल, उप चिकित्सा अधीक्षक, नागरिक अस्पताल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed