फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Anti-polio drug administered to 1.30 lakh children

1.30 लाख बच्चों को पिलाई पोलियोरोधी दवा

Mon, 28 Feb 2022 12:53 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 28 Feb 2022 12:53 AM IST
विज्ञापन
Anti-polio drug administered to 1.30 lakh children
सोनीपत। स्वास्थ्य विभाग की ओर से रविवार को पोलियो अभियान चलाया गया। इस दौरान 0 से 5 साल तक के 1.30 लाख बच्चों को पोलियोरोधी दवा पिलाई गई। जिला नागरिक अस्पताल में सांसद रमेश कौशिक व राई से विधायक मोहनलाल बड़ौली ने बच्चों को पोलियारोधी दवा पिलाकर अभियान का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. जयकिशोर ने बताया कि रविवार को 0-5 वर्ष तक के 1.30 लाख बच्चों को पोलियोरोधी दवा पिलाई गई। शनिवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा हाई रिस्क क्षेत्र में पोलियो अभियान चलाया गया था और रविवार को जिले में 849 बूथों पर 0 से 5 साल तक के सभी बच्चों को पोलियोरोधी दवा पिलाई गई। इस अभियान में एएनएम, आशा कार्यकर्ता व आईसीडीएस से जुड़े अधिकारी व कर्मियों का योगदान रहा। सोमवार व मंगलवार को घर-घर सर्वे करके बच्चों को पोलियोरोधी दवा पिलाई जाएगी। साथ ही उप सिविल सर्जन डॉ. तरुण यादव, जिला टीकाकरण अधिकारी डा. नीरज यादव, डॉ. गीता दहिया, डॉ. स्वराज चौधरी ने विभिन्न बूथों पर जाकर निरीक्षण किया।
विज्ञापन

आशा वर्करों ने काली चुन्नी ओढ़कर किया काम
दूसरी ओर आशा वर्करों ने पोलियो अभियान के दौरान काली चुन्नी ओढ़कर व काली पट्टी बांधकर काम किया। आशा वर्कर्स यूनियन की जिला सचिव पूनम ने बताया कि यूनियन की ओर से 17 फरवरी को स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के आवास का घेराव करने का एलान किया गया था। उस दिन आशा वर्कर विभिन्न जिलों से मंत्री के आवास का घेराव करने अंबाला जा रही थी। इस दौरान पुलिस व प्रशासन की ओर से आशा वर्करों व सीआईटीयू के नेताओं को रास्ते रोक दिया था। ऐसे में आशा वर्करों में रोष है। वहीं सरकार ने आशा वर्कर्स यूनियन के साथ वार्ता करके कुछ मांगों पर सहमति बन चुकी है। जिन्हें लागू करने में सरकार देरी कर रही है। आशा वर्कर्स यूनियन सरकार से मांग करती है कि समझौते का नोटिफिकेशन तुरंत जारी किया जाए, अन्यथा प्रदेशभर में 8 मार्च को हड़ताल करके जिला मुख्यालयों पर आशा वर्कर्स प्रदर्शन करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed