फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Anshul alias Leela arrested in the case of robbery with a reward of five thousand

लूट के मामले में पांच हजार का इनामी अंशुल उर्फ लीला गिरफ्तार

Mon, 20 Jun 2022 01:48 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jun 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
Anshul alias Leela arrested in the case of robbery with a reward of five thousand
लूट के मामले में गिरफ्तार आरोपी पुलिस टीम के साथ। संवाद - फोटो : Sonipat
लूट के मामले में नामजद गांव जैनपुर निवासी अंशुल उर्फ लीला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसकी गिरफ्तारी पर पुलिस ने पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। वह धतूरी के पास फैक्टरी के कर्मियों से साथियों संग मिलकर लूटपाट करने व गांव जैनपुर में युवक की पिटाई के मामले में आरोपी है।
विज्ञापन

सीआईए-2 की टीम ने अंशुल उर्फ लीला को गिरफ्तार किया है। उस पर अपने तीन साथियों संग मिलकर धतूरी के पास 11 अक्तूबर, 2021 को फैक्टरी के कर्मियों से साढ़े चार लाख रुपये की नकदी, बैंक के चार एटीएम कार्ड, एडवांस सैलरी रजिस्टर और कागजात लूटे थे। इसे लेकर मूलरूप से यूपी के जिला प्रयागराज के गांव रसार निवासी अरुण तिवारी ने मुकदमा दर्ज कराया था। सीआईए-2 की टीम ने लूट के आरोपी अंशुल उर्फ लीलू को गिरफ्तार कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

लूटपाट के मामले में पांच हजार के इनामी को गिरफ्तार कर लिया है। उसको रिमांड पर लेकर पूछपाछ की जा रही है। -इंस्पेक्टर सुनील कुमार, प्रभारी सीआईए-2
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed