फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Another Holi special train gift to passengers, operations start from today

Sonipat News: यात्रियों को एक और होली स्पेशल ट्रेन की सौगात, आज से परिचालन शुरू

Thu, 06 Mar 2025 01:50 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 06 Mar 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
Another Holi special train gift to passengers, operations start from today
फोटो 26- सोनीपत स्टेशन पर ट्रेन में सवार होते यात्री। संवाद
सोनीपत। दिल्ली-अंबाला रूट पर रेलवे ने यात्रियों को एक और होली स्पेशल ट्रेन की सौगात दी है। उत्तरप्रदेश के मऊ जंक्शन से अंबाला कैंट तक 6 से 28 मार्च तक साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा। इससे पहले रेलवे नई दिल्ली से जम्मू के माता वैष्णो देवी कटरा स्टेशन तक एसी डिब्बा वाली होली स्पेशल ट्रेन का परिचालन 8 से 18 मार्च तक करने की घोषणा कर चुका है। यह निर्णय ट्रेनों में बढ़ती भीड़ व यात्रियों की सुविधा को देखते हुए लिया गया है।
विज्ञापन

विभिन्न प्रदेश व जिलों में अपने घरों से दूर कार्यरत लोग होली पर्व मनाने के लिए अपने घर लौटेंगे। होली स्पेशल ट्रेन (05301-05302) सप्ताह में एक दिन मऊ जंक्शन व एक दिन अंबाला से अपनी यात्रा प्रारंभ करेगी। ट्रेन संख्या 05301 वीरवार को मऊ जंक्शन से सुबह 4:00 बजे अपनी यात्रा प्रारंभ कर रात 12:15 बजे अंबाला कैंट पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 05302 शुक्रवार को अंबाला कैंट से रात 1:40 बजे अपनी यात्रा प्रारंभ कर रात 10:00 बजे मऊ जंक्शन पर अपनी यात्रा समाप्त करेगी।
विज्ञापन

सोनीपत सहित 16 स्टेशनों पर 2 मिनट का ठहराव
एसी, स्लीपर व सामान्य डिब्बों वाली साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन का मार्ग में सोनीपत सहित 16 स्टेशनों पर दो मिनट का ठहराव निर्धारित किया गया है। ट्रेन मऊ जंक्शन से चलकर बेल्थारा, भटनी, देवरिया सदर, गोरखपुर, खलीलाबाद, बस्ती, मनकापुर, गोंडा, बुढ़वाल, सीतापुर, बरेली, मुरादाबाद, गाजियाबाद, दिल्ली, सोनीपत, पानीपत होते हुए अंबाला कैंट में अपनी यात्रा संपन्न करेगी। स्पेशल ट्रेन के संचालन का लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों के साथ दिल्ली-अंबाला रूट के दैनिक यात्रियों को भी फायदा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

तकनीकी कार्य के चलते कई एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द
दिल्ली मंडल के स्टेशनों पर तकनीकी कारणों के चलते बुधवार को कई एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन रद्द रहा। अप-डाउन की ट्रेन संख्या 03309-03310 धनबाद गरीब रथ स्पेशल एक्सप्रेस, 12919-12920 मालवा एक्सप्रेस, 11078 झेलम एक्सप्रेस, 18310 संभलपुर एक्सप्रेस व 18102 जम्मूतवी एक्सप्रेस रद्द रही। ऐसे में यात्रियों को अन्य ट्रेनों में आरक्षित टिकट नहीं मिल पा रहा है। एक्सप्रेस ट्रेनों में वेटिंग बढ़ रही है।


रेलवे ने ट्रेनों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। इस ट्रेन का 6 से 28 मार्च तक मऊ जंक्शन से अंबाला कैंट तक अप-डाउन दोनों तरफ परिचालन किया जाएगा। रेलवे यात्रियों की सुविधा के लिए प्रयासरत है।
हिमांशु शेखर उपाध्याय, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, उत्तर रेलवे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed