फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Another arrested in the case of extorting two lakh rupees

Sonipat News: दो लाख रुपये ऐंठने के मामले में एक अन्य गिरफ्तार

Fri, 22 Nov 2024 04:47 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 22 Nov 2024 04:47 AM IST
विज्ञापन
Another arrested in the case of extorting two lakh rupees
सोनीपत। ककरोई चौक के पास बुजुर्ग को मकान खरीदने के बहाने बुलाकर उनके निर्वस्त्र फोटो खींच ब्लैकमेल कर दो लाख रुपये ऐंठने के मामले एक अन्य आरोपी को पकड़ा गया है। आरोपी गांव चिटाना निवासी दीपक राज है। पुलिस मामले में तीन महिलाओं समेत चार को पहले काबू कर चुकी है।
विज्ञापन


शहर के रहने वाले बुजुर्ग ने 14 जुलाई को पुलिस को बताया था कि एक महिला की 29 जून को कॉल आई थी। उसने कहा था कि वह उनका मकान खरीदना चाहते हैं। इसके बाद महिला ने बातचीत के लिए उन्हें ककरोई चौक के पास मकान पर बुलाया था। जहां दो महिलाओं और एक युवक ने जबरदस्ती निर्वस्त्र कर उनके फोटो खींच लिए थे। जेब से 22 सौ रुपये निकाल लिए थे। बाद में उनसे पूनम और प्रीति नाम की महिलाओं को दो लाख रुपये ऐंठ लिए थे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तीन महिलाओं सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था। अब मामले में दीपक राज को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed