{"_id":"6661e7e2bbe0adda1105e71e","slug":"another-arrested-in-murder-case-sonipat-news-c-197-1-snp1001-119268-2024-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: हत्याकांड में एक अन्य काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: हत्याकांड में एक अन्य काबू
Thu, 06 Jun 2024 10:16 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 06 Jun 2024 10:16 PM IST
विज्ञापन
सोनीपत। गांव मोहाना में हुए रवि हत्याकांड में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के बागपत के मोहित के रूप में हुई। गांव मोहाना निवासी रोहतास ने 18 अप्रैल को पुलिस को बताया था कि उनका भतीजा रवि अपने बेटे को स्कूल छोडऩे जा रहा था। वह भी उनके साथ गए थे। जब वह बच्चे को स्कूल में छोडकऱ लौट रहे थे तो रास्ते में गांव टिंकू ने अपने साथियों के साथ मिलकर रवि की गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। उन पर भी गोली चलाई थी, लेकिन वह मौके से भाग निकले थे। पुलिस ने हत्या व हत्या की कोशिश का मुकदमा दर्ज किया था। संवाद
विज्ञापन