{"_id":"660c6784243293fd190b0fb5","slug":"another-arrested-in-case-of-deadly-attack-sonipat-news-c-197-1-snp1002-116222-2024-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: जानलेवा हमला करने के मामले में एक अन्य काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: जानलेवा हमला करने के मामले में एक अन्य काबू
Wed, 03 Apr 2024 01:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Wed, 03 Apr 2024 01:46 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
राई। गांव जाजल के खेत में युवक पर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी यूपी के जिला अलीगढ़ के गांव खेर का रहने वाला डिंपल है। मामले को लेकर गांव जाजल निवासी बलराम ने 28 फरवरी को बताया था कि वह किसान हैं और उनके पास दो बेटे गौरव व सौरभ हैं। वह अपने बेटे सौरभ के साथ बाइक पर सवार होकर अपने खेत में गए थे। वहां ट्यूबवेल से पहले ही गांव के शुभम व दो अन्य युवकों ने उनके बेटे को रोक लिया था। उन्होंने उनके बेटे पर फायरिंग शुरू कर दी थी। बाद में वह धमकी देकर भाग गए थे। पुलिस ने मामले में आरोपी गांव जाजल निवासी शुभम उर्फ काला व याशीन, मोहाना निवासी सुनील, राजलूगढ़ी निवासी सचिन और पानीपत के गांव हथवाला निवासी आमिर को पकड़ा था। अब डिंपल को गिरफ्तार किया है। उसे अदालत के आदेश पर जेल भेज दिया गया।