फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Annual festival inaugurated in Arya Samaj Mandir

Sonipat News: आर्य समाज मंदिर में वार्षिकोत्सव का किया शुभारंभ

Sun, 17 Aug 2025 01:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 17 Aug 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
Annual festival inaugurated in Arya Samaj Mandir
फोटो 77- सोनीपत के शांति नगर ​​स्थित आर्य समाज मंदिर में आयोजित वार्षिकोत्सव में प्रवचन सुनती म
सोनीपत। चार मरला शांति नगर स्थित आर्य समाज मंदिर में स्वतंत्रता दिवस, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व मनाकर वार्षिकोत्सव का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधान हरिचंद स्नेही ने की। मुख्य प्रवक्ता के रूप में वैदिक विद्वान आचार्य संदीप दर्शनाचार्य, अलीगढ़ के गार्गी कन्या गुरुकुल से आचार्य डॉ. मनु आर्य, भजनोपदेशक संतोष आर्य ने श्रद्धालुओं का मार्गदर्शन किया।
विज्ञापन

सुबह यज्ञ में आहुति डालकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। मुख्य वक्ताओं ने बताया कि देशभक्तों की कुर्बानी से हमें जो आजादी प्राप्त हुई है, इसके लिए हमें उनके दिखाए मार्ग पर चलना चाहिए। प्रधान हरिचंद स्नेही ने बताया कि महर्षि स्वामी दयानन्द सरस्वती ने सत्यार्थ प्रकाश में लिखा है कि भगवान श्रीकृष्ण एक देवतातुल्य इंसान व आप्त पुरुष थे, जिनके जीवन में जन्म से मृत्यु तक किसी प्रकार का कोई अवगुण नहीं था। कार्यक्रम में महात्मा वेदमुनि वानप्रस्थी, सतन देव सत्यम, मनोज चावला, भीम सैन, ऋषिपाल भदाना, सुनीता अरोड़ा, सुभाष रहेजा, जसवंत राय, कौशल्या देवी, राजकरण यादव, जवाहरलाल बत्रा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed