{"_id":"696d3f7109906e3dfe088aa4","slug":"ankit-ridhau-carrying-a-reward-of-five-thousand-rupees-arrested-in-an-encounter-shot-in-both-legs-sonipat-news-c-197-1-snp1001-148383-2026-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: मुठभेड़ में पांच हजार का इनामी अंकित रिढाऊ गिरफ्तार, दोनों पैरों में लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: मुठभेड़ में पांच हजार का इनामी अंकित रिढाऊ गिरफ्तार, दोनों पैरों में लगी गोली
Mon, 19 Jan 2026 01:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 19 Jan 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
फोटो :20: सोनीपत के खरखौदा में सोहटी के पास हुई मुठभेड़ में घायल होने के बाद अस्पताल में उपचारा
खरखौदा। आईएमटी खरखौदा क्षेत्र में नाहरा-बहादुरगढ़ मार्ग पर सोहटी के पास रविवार सुबह साढ़े छह बजे हुई मुठभेड़ में सीआईए-1 की टीम ने पांच हजार के इनामी बदमाश गांव रिढाऊ निवासी अंकित को गिरफ्तार कर लिया है। मुठभेड़ के दौरान आरोपी के दोनों पैरों में गोलियां लगी हैं। मुठभेड़ में सीआईए-1 प्रभारी इंस्पेक्टर बीर सिंह की जान उनकी बुलेट प्रूफ जैकेट की वजह से बच गई।
सीआईए-1 प्रभारी बीर सिंह ने बताया कि उनकी टीम खरखौदा क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इस दौरान सूचना मिली थी हत्या की कोशिश का आरोपी अंकित आईएमटी के पास वारदात को अंजाम देने आया है। उस पर पंजाब के जिला होशियारपुर के गांव बुव कालूवहार हॉल ओडिशा निवासी दीदार सिंह ने 17 दिसंबर, 2025 को जानलेवा हमले की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। वह अदालत में गवाही देने आए थे। आरोपी ने उनके दोनों हाथ-पैर तोड़ दिए थे।
मामले में आरोपी पर पुलिस ने पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। इस घटना के बाद से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। पुलिस को सूचना मिली कि वह बिना नंबर की बाइक और अवैध हथियार के साथ खरखौदा क्षेत्र में घूम रहा है। इस पर सीआईए-1 प्रभारी बीर सिंह व एसआई ओमबीर सिंह की टीम बनाई गई।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी को नाहरा-बहादुरगढ़ मार्ग से सोहटी की ओर जाते हुए घेर लिया। पुलिस ने उसे आत्मसमर्पण करने के लिए कहा तो उसने उन पर फायरिंग शुरू कर दी।
बुलेटप्रूफ जैकेट ने बचाई जान
पुलिस के मुताबिक बदमाश ने सबसे पहले इंस्पेक्टर बीर सिंह पर गोली चलाई मगर वह बच गए। इसके बाद उसने दूसरी टीम का नेतृत्व कर रहे एसआई ओमबीर पर फायर किया पर वह भी बच गए। जवाब में इंस्पेक्टर बीर सिंह ने हवाई फायर किया तो आरोपी ने सीधा उनकी ओर गोली दाग दी जो उनकी बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगी। आत्मरक्षा में इंस्पेक्टर बीर सिंह ने गोलियां चलाईं जो उसके दोनों पैरों में लगीं। आरोपी लूट व हत्या की कोशिश के 16 मामलों में नामजद था। अब एक अन्य प्राथमिकी खरखौदा थाने में दर्ज की गई है।
सीआईए-1 की टीम ने पांच हजार रुपये के इनामी बदमाश को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पुलिस टीम पर गोलियां चलाई हैं। बचाव में उसे दो गोलियां लगी हैं। पुलिस ने आरोपी से पिस्तौल और चोरी की बाइक बरामद की है। -नरेंद्र सिंह, डीसीपी क्राइम, सोनीपत।